भारत में जेनेरिक दवा बनाने वाली कंपनियों के साथ मर्क ने किया समझौता

केनिलवर्थ (अमेरिका)। स्वास्थ्य देखभाल से जुड़ी कंपनी मर्क ने भारत में जेनेरिक दवाएं बनाने वाली पांच कंपनियों के साथ समझौते की घोषणा की है। यह समझौता फिलहाल प्रयोग के स्तर पर ‘एंटीवायरल’ मोलनुपीरावीर दवा बनाने के लिये है। टैबलेट रूप में यह कोविड-19 के इलाज में उपयोग किये जा रहे रेमडेसिविर के समरूप माना जाता है। अमेरिका इसका अंतिम चरण का परीक्षण अभी शुरू हुआ है और अभी यह साफ नहीं है कि इस दवा का उपयोग भारत या दूसरे जगह पर कब किया जा सकता है।

बीच के चरण में अध्ययन से इसके उत्साहजनक परिणाम सामने आये। इसमें कहा गया कि अगर इस दवा का उपयोग संक्रमण के तुरंत बाद किया जाता है तो यह वायरस के स्तर को तेजी से कम करता है। रेमडेसिविर का उपयोग अस्पताल में भर्ती कुछ मरीजों को दिया जाता है। चूंकि यह नसों के जरिये दिया जाता है, यह इसके उपयोग की सीमित करता है।

दवा खोजने में मदद करने वाले एमोरी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डा. जॉर्ज पेन्टर ने कहा कि मर्क गोली के रूप में मोलनुपीरावीर का विकास रिजबैक बॉयोथेराप्यूटिक्स के साथ मिलकर कर रही है। अध्ययन के दौरान इस दवा ने श्वसन से संबद्ध कई विषाणुओं के खिलाफ अच्छ परिणाम दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘…जिन जेरेनिक दवा विनिर्माताओं के पास काफी क्षमता है, वे इसे तेजी से बना सकते हैं।’’एपी रमण मनोहर

 

 

Related Posts

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

कैथल (हरियाणा)। डेयरी पर रेड कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। कैथल के गांव ड्योढखेड़ी में छापेमारी के दौरान ये पनीर पकड़ा। एंटी नारकोटिक सेल और खाद्य सुरक्षा…

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

जगदलपुर, बस्तर (छतीसगढ़)। नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 युवक गिरफ्तार किए हैं। जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलपत सागर के रानी घाट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 5 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 4 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 5 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 5 views
दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 17 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार