आपदा को अवसर बना रहें दवा दुकानदार

भागलपुर। आपदा में अवसर बनाने में कुछ लोग पीछे नहीं हटते है। फिर उन्हें मतलब नहीं होता है कि कोई मर रहा है या फिर परेशानी झेल रहा है। दरअसल कोरोना का दौर जितना ही खौफनाक है लोग उतना ही इस अवसर का फायदा उठा रहे है। बात कर लेते है दवा दुकानदारों की जो इस आपदा को भी अवसर बनाने से पीछे नहीं हट रहें है। गौरतलब है कि आपदा के समय कुछ लोग तो सेवा भाव से लोगों की मदद करने में लगे हुए हैं, वहीं कुछ लोगों के लिए यह धन कमाने अवसर साबित हो रहा है।

दवा दुकानदार ही चिकित्सक बन लोगों की बीमारी का लक्षण सुन खुलेआम दवा बेच रहे हैं। शहर के तिलकामांझी सहित कई ऐसे दवा दुकानदार हैं जिनकी मानवीय संवेदना कोरोना महामारी में जाग उठी है और वह अपनी आमदनी के साथ सेवा भाव भी जोड़ दिए हैं। 10 से 15 फीसद तक दवा पर प्रकाशित मूल्य से कम कीमत ले रहे हैं। वहीं सबौर उच्च विद्यालय के पास एक प्रचलित दवा दुकान है, जिसमें सुबह 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक ग्राहकों की लंबी कतार लगी रहती है। क्योंकि इस कोरोना काल में प्रत्येक घर में लोग बीमार हैं। 30 से 35 फीसद तक मुनाफा देने वाली दवा भी प्रकाशित मूल्य से एक पैसा ग्राहकों से कम नहीं किया जाता है।

दुकान में कैश मेमो देना तो दूर शारीरिक दूरी का भी पालन नहीं किया जा रहा है। कम तापमान में रखने वाली दवा भी खुले में रखी जाती है और ग्राहक को खुलेआम दी जाती है। बात जीवन रक्षक दवा की हो या जिदगी की टूटते डोर को तसल्ली देने के लिए कोरोना वायरस से सुरक्षित करने वाली ग्लब्स, मास्क, सैनिटाइजर आदि की हो, सबौर में आधा दर्जन से ज्यादा दवा की दुकान हैं। सभी प्रकार की दवा इसी दुकान में मिल जाती है। कोरोना काल में चिकित्सक मिलते नहीं हैं।

लोग दवा दुकानदार से ही अपनी समस्या बता कर बढि़या दवाई देने की बात कह कर दवा खरीदते हैं और दुकानदार चिकित्सक बन ग्राहकों को कम गुणवत्ता और ज्यादा मुनाफा वाली दवा बेच रहे हैं। लाचार और गरीब, जरुरतमंद ग्राहक इसी दवा दुकान पर दवा लेते हैं। दुकानदार दुकान में कई सहकर्मियों के सहयोग से आपदा की इस घड़ी में धन बटोरने में लगा है। सुब्रत कुमार सेन डीएम भागलपुर के अनुसार ऐसी दवा दुकानदारों को चिन्हित किया जा रहा है। सबौर सहित आसपास के क्षेत्र में सख्त कार्रवाई होगी।

 

Related Posts

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

मुंबई (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने सतारा में एक प्रतिष्ठान का निरीक्षण करने के बाद यह भंडार जब्त…

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

गया (बिहार)। लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई है। औषधि विभाग की टीम ने प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मगध हार्ट एंड चाइल्ड केयर क्लीनिक में दबिश दी। यहां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 6 views
एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 6 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 6 views
प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 16 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 15 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 17 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती