भारत में वैक्सीनेशन की नई पॉलिसी 21 जून से होगी लागू, केंद्र सरकार ने बनाई ये योजना

नई दिल्ली। देश में 21 जून से लागू होने वाले राष्ट्रीय कोरोना टीकाकरण अभियान के लिए भारत सरकार ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस टीकाकरण अभियान की शुरुआत 21 जून अथार्त अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की कोविड-19 टीकाकरण नीतियों में बदलाव की घोषणा की है। इस टीकाकरण अभियान के लिए भारत सरकार द्वारा नई गाइडलाइन्स जारी की गई है। आइए जानते हैं इन गाइडलाइन्स के कुछ प्रमुख बिंदु-

• 21 जून से देश में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों का मुफ्त में टीकाकरण किया जाएगा।

• भारत सरकार देश में बनाई जा रही वैक्सीन का 75% खरीदेगी व राज्य तथा केंद्र-शासित प्रदेशों को मुफ्त में टीके उपलब्ध करवाएगी।

• बीमारी के फैलाव, जनसंख्या व टीकाकरण की प्रगति के आधार पर केंद्र सरकार राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन उपलब्ध करवायेगी।

• राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध करवायी जाने वाली मुफ्त वैक्सीन लगाने के लिए पहले निम्न लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी-

 स्वाथ्यकर्मी
 फ्रंट लाइन कार्यकर्ता
 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति
 ऐसे लोग जिन्हें वैक्सीन की दूसरी डोज लगनी है
 18 वर्ष व उससे अधिक आयु के लोग

• राज्य या केंद्र शासित प्रदेश 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीनेशन स्लॉट निर्धारित करेंगे।

• टीकाकरण अभियान को अधिक सुविधाजनक बनाया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई जाने वाली वैक्सीन के बारे में पहले से जानकारी दी जाएगी। इसी प्रकार राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा जिलों तथा टीकाकरण सेंटर्स को यह जानकारी दी जाएगी।

• वैक्सीन उत्पादक कंपनियां निजी अस्पतालों के लिए पहले ही टीकों की कीमत की घोषणा करेगी। यदि इस कीमत में कोई भी बदलाव होता है तो कंपनी को पहले इस बारे में जानकारी देनी होगी। कोई भी निजी अस्पताल एक टीके के लिए 150 रूपए से अधिक पैसे नहीं ले सकता। राज्य सरकारों द्वारा वैक्सीन की कीमत की निगरानी की जाएगी।

• देश के सभी नागरिकों को मुफ्त वैक्सीनेशन करवाने का अधिकार है, भले ही वो अमीर हो या गरीब।

• देश के सभी नागरिक CoWIN प्लेटफॉर्म पर वैक्सीन की बुकिंग पहले से ही कर सकेंगे। इसके अलावा सभी निजी व सरकारी वैक्सीनेशन सेंटर्स में भी किसी एक व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह के लिए ऑनसाइट रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा।

• घरेलू वैक्सीन निर्माता भी सीधे निजी अस्पतालों को वैक्सीन उपलब्ध करवा पाएंगे जिससे वैक्सीन निर्माताओं को उत्पादन को तेज़ करने का प्रोत्साहन मिल सके व अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा सके।

इसके अलावा राज्यों को वैक्सीन की बर्बादी रोकने के निर्देश भी दिए गये है। प्रधानमंत्री के अनुसार देश में 23 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन आवंटित की जा चुकी है व आने वाले समय में वैक्सीन के आवंटन में और अधिक वृद्धि की जाएगी।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 7 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 6 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 6 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 7 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 7 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 15 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ