भारी मात्रा में प्रतिबंधित गोलियों समेत चार काबू

खन्ना। खन्ना सिटी-2 पुलिस ने प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी के एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर उनसे भारी मात्रा में प्रतिबंधित गोलियां बरामद की हैं। इनके खिलाफ सिटी 2 थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार एसआइ अमरीक सिंह की अगुआई में पुलिस टीम प्रिस्टाइन माल के पास हाईवे पर नाके पर मौजूद थी। उस दौरान एक कार को रोका गया, जिसमें चार लोग सवार थे। उनकी पहचान गुरजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह और जसवीर सिंह के रूप में हुई। ये चारों लोग नवांशहर के थाना मुकंदपुर के अधीन आते गांव झिंगड़ा के रहने वाले हैं। कार की तलाशी लेने पर उसमें से एक बैग में 45 हजार प्रतिबंधित गोलियां व 15 शीशी प्रतिबंधित सिरप बरामद किए गए। चारों से पूछताछ जारी है।

Related Posts

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

कैथल (हरियाणा)। डेयरी पर रेड कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। कैथल के गांव ड्योढखेड़ी में छापेमारी के दौरान ये पनीर पकड़ा। एंटी नारकोटिक सेल और खाद्य सुरक्षा…

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

जगदलपुर, बस्तर (छतीसगढ़)। नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 युवक गिरफ्तार किए हैं। जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलपत सागर के रानी घाट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 2 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 2 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 2 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 3 views
दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 14 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार