केमिस्ट शॉपों से दवा निरीक्षक ने भरे दवाईयों के सैंपल

चंबा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर की दवाइयों की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने दो दवाइयों के सैंपल भरे। इसमें एक सैंपल मल्टी विटामिन टैबलेट और एक दूसरा एंटी फंगल शैंपू का भरा गया है। बता दें शहर की दवाइयों की दुकानों में मल्टी विटामिन और एंटी फंगल शैंपू को लेकर स्वास्थ्य विभाग के पास शिकायतें पहुंच रही थीं। शिकायतों के आधार पर दवा निरीक्षक ने अपनी टीम को साथ लेकर शहर की केमिस्ट की दुकानों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दो दुकानों से मल्टी मिटामिन और एंटी फंगल शैंपू के सैंपल भरे गए। दवा निरीक्षक राकेश कौशल ने बताया कि प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सैंपलों को विभाग की ओर से जांच के लिए कंडाघाट स्थित प्रयोगशाला में भेजा रहा है। यहां शैंपू और मल्टी विटामिन टैबलेट की गुणवत्ता की जांच होगी।

दवाइयों के सैंपल भरने के साथ ही दवा निरीक्षक ने केमिस्ट शॉप में दवाइयों के क्रय-विक्रय का रिकॉर्ड जांचा। इसके अलावा सरकार की ओर से प्रतिबंधित की गई नशीली दवाओं की बिक्री की जांच की गई। केमिस्टों को निर्देश दिए गए कि डॉक्टर की पर्ची बिना किसी को भी दवाई न बेचें। टीबी सहित अन्य गंभीर बीमारियों की दवाई देते समय उसका पूरा रिकॉर्ड रखें। इसके अलावा नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाइयों को डॉक्टर की पर्ची के बिना किसी को न बेचें। ऐसा करने पर केमिस्ट का ड्रग लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 12 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट