भिलाई में 1310 नशीली गोलियों के साथ तस्कर गिरफ्तार

Bhilai: छत्तीसगढ़ के भिलाई (Bhilai) में नशीली दवाइयों का कारोबार दिनों-दिन तेजी से बढ़ रहा है। इसी कड़ी में पुलिस और साइबर यूनिट ने एक बार फिर से नशीली दवाइयों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने 1310 नशीली गोलियां जब्त की है। बरामद हुई इन नशीली गोलियों की कीमत तकरीबन 13 हजार रुपए आंकी गई है।

बनारस से भिलाई (Bhilai) मंगवाते थे नशीली दवाइयां 

दोनों आरोपियों को पुलिस और साइबर यूनिट ने मिलकर मस्जिद के पास से गिरफ्तार किया है। क्राइम और साइबर यूनिट पकड़े गए आरोपियों में साहिल क़ुरैशी उर्फ बाबू और आसिफ़ उर्फ छोटू खान शामिल है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो बनारस से नशीली दवाइयों को ट्रेन के माध्यम से मंगवाते थे और भिलाई के आसपास के क्षेत्रों में इन दवाइयों को बेचते थे।

ग्राहक का इंतजार करते हुए पकड़े गए आरोपी 

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों युवक नशीली दवाइयां देने के लिए किसी का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच पुलिस की नजर पड़ गई। दोनों वहां से भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाही कर रही है।

ये भी पढ़ें- जेबी फार्मा ने डॉक्टरों के लिए “जेबी नेक्स्ट” ऐप लॉन्च किया

 

Related Posts

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

मुंबई। बिसलेरी के पानी में एफएसएसएआई को केमिकल मिले हैं। मामला प्रकाश में आने पर कंपनी ने सफाई में कहा है कि हमारा पानी पूरी तरह सेफ है। बिसलेरी ने…

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

नई दिल्ली। FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के नाम पर बाजार में न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 1 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 2 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 3 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 4 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 15 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश