भ्रूण हत्या रैकेट में नया खुलासा, अल्ट्रासाउंड मशीनों का सप्लायर दबोचा

बेंगलुरु। भ्रूण हत्या रैकेट में नया खुलासा हुआ है। सीआईडी ने अल्ट्रासाउंड मशीनों के सप्लायर को दबोचा गया है। बायोमेडिकल कंपनी के मालिक की गिरफ्तारी के साथ मामले में नया खुलासा हुआ है। आरोपी ने गिरफ्तार डॉक्टरों को अल्ट्रासाउंड स्कैनिंग मशीन की सप्लाई की थी। आरोपी मंगलुरु में अविष्कारा ब्रदर्स बायोमेडिकल प्राइवेट लिमिटेड का मालिक लक्ष्मण गौड़ा एम है।

दोषियों को तीन स्कैनिंग मशीनें बेचीं

आरोपी गौड़ा के पास प्री-कंसेप्शन और प्री-नेटल डायग्नोस्टिक तकनीक (पीसीपीएनडीटी) अधिनियम के तहत अनुमोदित डायग्नोस्टिक केंद्रों और अस्पतालों को अल्ट्रासाउंड/ इमेजिंग सहित बायोमेडिकल मशीनें बेचने का लाइसेंस था। सीआईडी अधिकारियों को जांच के दौरान पता चला कि आरोपी गौड़ा ने आयुर्वेदिक डॉक्टर मल्लिकार्जुन को तीन स्कैनिंग मशीनें बेचीं। डॉक्टर मल्लिकार्जुन इस मामले के आरोपियों में से एक हैं। मल्लिकार्जुन ने ही भ्रुण हत्या के दोषी अन्य डॉक्टरों को मशीनें मुहैया कराई थीं।

सीआईडी ने बिचौलिए सिद्देश को गिरफ्तार किया

भ्रूण हत्या

बताया गया कि इन अस्पतालों ने मशीनों को पुनर्विक्रय के लिए आरोपी गौड़ा को वापस कर दिया था। पुनर्विक्रय के दौरान गौड़ा ने अवैध रूप से प्रति मशीन लगभग 1.5 लाख रुपये चार्ज करके उन्हें मल्लिकार्जुन को बेच दिया। तीसरी मशीन बीते दिवस दावणगेरे निवासी बिचौलिए सिद्देश से बरामद की गई है। सिद्देश को सीआईडी ने गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि किसी डॉक्टर या अस्पताल को स्कैनिंग मशीन खरीदने के लिए सक्षम प्राधिकारी से अनुमति लेनी होती है। संबंधित बायोमेडिकल फर्म का विवरण लेकर ही इसे प्राप्त किया जाता है। सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बाद ही डॉक्टर और बायोमेडिकल फर्म बिक्री के लिए आगे कार्रवाई कर सकते हैं।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 9 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 9 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 10 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 17 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक