एचआईवी दवा का स्पेस में किया निर्माण, सफल होकर लौटा अंतरिक्ष यान

मुंबई। एचआईवी दवा का स्पेस में निर्माण करने में वैज्ञानिकों को सफलता मिली है। दवा निर्माण की सफलता के बाद अंतरिक्ष यान वापस लौट आया है। यह हैरान कर देने वाली सफलता अमेरिका की एक कंपनी ने पाई है। कंपनी ने स्पेस में एक कैप्सूल भेजा जिसमें एक दवा का क्रिस्टल पृथ्वी की निचली कक्षा में तैयार किया गया था। ये खास क्रिस्टल एचआईवी और हैपिटाइटिस सी के उपचार में काम आने वाली दवा के हैं।

अमेरिकी स्टार्टअप वर्दा का कैप्सूल स्पेस से धरती पर आया

अमेरिकी स्टार्टअप वर्दा स्पेस इंडस्ट्रीज का एक स्पेस कैप्सूल हाल ही में स्पेस से लौटकर धरती पर आया है। इसमेें एक एंटीवायरल ड्रग के क्रिस्टल हैं जो स्पेस में तैयार किए हैं। वर्दा के अनुसार डब्ल्यू 1 ( विनेबागो-1) अभियान में कैप्सूल की रीएंट्री के बाद उटाह रेगिस्तान के उठाह टेस्ट एंड ट्रेनिंग रेंज में वह उतरा। अब उसे लॉस एंजेलिस में पोस्ट मिशन एनालिसिस के लिए ले जाया जाएगा।

स्पेस कैप्सूल का रीएंट्री कर सफल प्रयोग

बताया गया है कि इन क्रिस्टल को स्पेसक्राफ्ट से निकाल कंपनी के साझेदारों को पास तैयार करने के लिए भेजा जाएगा। कंपनी का कहना है कि इस कैप्सूल की पूरी फ्लाइड के दौरान जमा किए गए आंकड़ों को अमेरिकी एयर फोर्स और अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के साथ शेयर किए जाएंगे। विनेबागो -1 को पिछले साल जून में स्पेस एक्स ट्रांस्पोर्टर-8 अभियान के पेलोड के साथ स्पेस में भेजा गया था। बता दें कि किसी निजी कंपनी के स्पेस कैप्सूल ने रीएंट्री कर सफल प्रयोग पहली बार किया है।

रिटोनाविर नाम के दवा के क्रिस्टल

एचआईवी दवा

इसमें ऐसे पदार्थ रखे हुए थे जो रिटोनाविर नाम के दवा के क्रिस्टल बनाने के लिए काम आते हैं। यह दवा एचआईवी और हैपिटाइटिस सी के उपचार में उपयोग में लाई जाती है। कंपनी का कहना है कि स्पेस में तैयार यह दवा धरती पर तैयार दवा से अलग तरह की होगी। इसके अब परीक्षण किए जाएंगे। यह पृथ्वी की निचली कक्षा में व्यवसायिक माइक्रोग्रैविटी और एक औद्योगिक पार्क बनाने की दिशा में पहला कदम है।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 5 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त