मसल्स बनाने के पाउडर का भ्रामक दावा, कंपनी पर लगा जुर्माना

मुंबई। मसल्स बनाने के पाउडर का भ्रामक दावा करने की आरोपी कंपनी पर 1.1 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। उपभोक्ता आयोग ने एक पोषण अनुपूरक फर्म को निर्देश दिया है कि वह पवई स्थित एक फिटनेस बनाने के इच्छुक युवक को 1.1 लाख रुपये का भुगतान करे। बताया गया कि पीडि़त ने 1,599 रुपये के प्रोटीन पाउडर को पिछले साल ऑनलाइन खरीदा था। इसमें हानिकारक तत्व मौजूद मिले।

कंपनी बिग मसल्स न्यूट्रिशन प्राइवेट लिमिटेड पर आरोप है कि अज्ञात अमीनो एसिड को शामिल करके उत्पाद की प्रोटीन सामग्री को कृत्रिम रूप से बढ़ाने का प्रयास किया। वहीं, उत्पाद में चीनी और कार्बोहाइड्रेट का उच्च स्तर प्रदर्शित हुआ।

आयोग ने कहा कि उक्त उत्पाद का प्रयोगशाला परीक्षण निश्चित रूप से चिंता का कारण है और प्रतिकूल प्रभावों को पूरी तरह से खारिज नहीं किया जा सकता है। शिकायतकर्ता राहुल शेखावत ने उत्पाद की आलोचना करने वाली ऑनलाइन समीक्षा देखने के बाद एक प्रतिष्ठित प्रयोगशाला में परीक्षण कराया था। आयोग ने आदेश दिया कंपनी को परीक्षण और उत्पाद के लिए खर्च किए गए 36,409 रुपये की प्रतिपूर्ति करनी होगी।

ये होते हैं दुष्प्रभाव

बताया गया है कि इस तरह के प्रोटीन युक्त पाउडर के सेवन से सिरदर्द, मुँहासे, सूजन, मतली और दस्त जैसे अल्पकालिक दुष्प्रभाव हो सकते हैं। इसके लंबे समय तक सेवन करने से दीर्घकालिक हृदय संबंधी समस्याएं और लीवर की क्षति हो सकती है।

आयोग के अनुसार प्रयोगशाला रिपोर्टों से पता चला है कि ब्रांड के लेबल ने प्रोटीन सामग्री की प्रकृति के बारे में कई झूठे दावे किए थे। ग्राहक को बेचे गए उत्पाद की सामग्री के बारे में गलत दावा करना, जो ग्राहक के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। यह कंपनी की ओर से निश्चित रूप से सेवा में कमी है और यह जानने के बावजूद कि प्रोटीन-स्पाइकिंग उपभोक्ताओं को गुमराह कर रहा है, कंपनी ने भ्रामक और कपटपूर्ण तरीके से उत्पाद का विज्ञापन व बिक्री कर रही है।

 

Related Posts

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश हुआ है। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में नकली दवाओं के निर्माण और सप्लाई से जुड़े मामले ने अब कुरियर कंपनियों पर भी…

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

धौलपुर (राजस्थान)। गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं। धौलपुर की एसीजेएम न्यायाधीश बबीता वर्मा की अदालत ने आरोपी तीन डॉक्टरों को तलब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 2 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 2 views
गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 3 views
मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 4 views
नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 4 views
लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 10 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त