ये फार्मा कंपनी अमेरिका में बेचेगी मिर्गी की दवाई, मिली मंजूरी

मुंबई। फार्मा कंपनी ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स (ग्लेन फार्मा) मिर्गी की दवा जेनेरिक टॉपिरामेट कैप्सूल को जल्द ही अमेरिका के बाजारों में बेचेगी। अमेरिका के हेल्थ रेगुलेटर ने इस दवा को मंजूरी दे दी है।

बता दें कि टॉपिरामेट कैप्सूल मिर्गी जैसे गंभीर दौरे के इलाज में रामबाण साबित होती है। फार्मा कंपनी का अमेरिकी बाजार में पहले से ही 198 प्रोडक्ट्स का एक मजबूत पोर्टफोलियो है और अभी 50 और दवाओं की मंजूरी का इंतजार है।
ग्लेन फार्मा ने शेयर बाजार को बताया कि अमेरिकी बाजार में टॉपिरामेट कैप्सूल की जबरदस्त मांग है।

अब ये दवा 15 एमएम, 25 एमएम की क्षमता में भी उपलब्ध होगी। ग्लेनमार्क फार्मा की यह दवा जैनसेन फार्मास्युटिकल्स के टॉपामैक्स का एक किफायती विकल्प है। अमेरिकी बाजार में टॉपामैक्स की सालाना बिक्री लगभग 21.9 मिलियन डॉलर की है। ऐसे में कंपनी को उम्मीद है कि टॉपरिमेट कैप्सूल भी अमेरिका के बाजार में अपनी जगह बनाने पर कामयाब होगी।

कंपनी का कहना है कि वह विकास को ज्यादा गति देने के लिए बाहरी पार्टनरशिप पर भी ध्यान दे रही है। फार्मा कंपनी की 11 विश्व स्तरीय मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी हैं और इनका 80 से ज्यादा देशों में संचालन जारी है।

 

Related Posts

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

मुंबई। बिसलेरी के पानी में एफएसएसएआई को केमिकल मिले हैं। मामला प्रकाश में आने पर कंपनी ने सफाई में कहा है कि हमारा पानी पूरी तरह सेफ है। बिसलेरी ने…

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

नई दिल्ली। FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के नाम पर बाजार में न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 5 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 8 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 7 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 7 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 8 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 19 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश