महिला वैज्ञानिकों ने बनाई आंखों में फंगल संक्रमण की नई दवा

नई दिल्ली। आईआईटी दिल्ली की महिला वैज्ञानिकों की एक टीम ने आंखों के फंगल संक्रमण केराटाइटिस के लिए एक खास दवा तैयार की है। आंखाें का यह संक्रमण ज्यादातर लोगों में खेतों में काम करते वक्त होता है। नई दवा दवा पेपटाइड आधारित नैटामाइसिन पेनेट्रेशन उपचार विधि में इस्तेमाल होगी। कुसुमा स्कूल ऑफ बॉयोलॉजिकल साइंसेज की प्रोफेसर अर्चना चुक के नेतृत्व में बनी इस दवा ने लैब के परीक्षण में प्रभावशाली परिणाम दिखाये हैं।

आईआईटी दिल्ली की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, देश की बड़ी आबादी कृषि क्षेत्र में काम करती है और इसे खेती करते वक्त इस संक्रमण का खतरा बना रहता है। यह संक्रमण कई बार आंख के कोरनिया तक पहुंचता है जो बहुत घातक होता है और आंख की रोशनी भी चली जाती है।

डब्ल्यूएचओ ने विकासशील देशों में इस संक्रमण से अंधेपन पर चिंता भी जताई है। यही नहीं लांसेट की रिपोर्ट के मुताबिक एक लाख आबादी में सबसे अधिक मामले दक्षिणी एशिया में पाये जाते हैं जिनमें 50 फीसदी से अधिक अकेले भारत में मिलते हैं। आईआईटी दिल्ली के मुताबिक उनकी दवा बाजार में उपलब्ध दवाओं के मुकाबले अधिक प्रभावशाली है।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 11 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 11 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट