सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना के इलाज के लिए दवा के परीक्षण की याचिका की ख़ारिज

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एक डाक्टर द्वारा दाखिल उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें केंद्र और आयुष मंत्रालय को उस दवा का परीक्षण कराने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया था, जिसके बारे में उनका दावा है कि इसे कोरोना के इलाज के लिए विकसित किया गया है। न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि याचिका में जिन निर्देशों को दिए जाने का अनुरोध किया गया है, वे सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में नीति से संबंधित हैं। पीठ में न्यायमूर्ति आरएस रेड्डी और एसआर भट भी शामिल हैं।

पीठ ने अपने आदेश में कहा, अदालत आयुर्वेद-आधारित इलाज की प्रभावकारिता के संबंध में याचिकाकर्ता के दावे का आकलन करने की स्थिति में नहीं है, जिसे वह कोरोना के उपचार के लिए विकसित करने का दावा करते हैं। इसलिए हम याचिका पर विचार करने से इन्कार करते हैं। याचिका खारिज की जाती है।
गाजियाबाद के एक अस्पताल में सलाहकार (पैथोलाजी) के रूप में काम कर रहे एक चिकित्सक द्वारा दाखिल याचिका में दावा किया गया था कि पिछले साल जुलाई में वह कोरोना वायरस के दुष्प्रभावों को पूरी तरह से ठीक करने के लिए एक असरदार दवा तैयार करने में सफल रहे। अधिवक्ता शलभ गुप्ता द्वारा दाखिल याचिका में दावा किया गया कि याचिकाकर्ता द्वारा तैयार की गई दवा उनके द्वारा देखे गए सभी मामलों में प्रभावी रही है और यह उपचार बहुत सस्ता है।

  • Related Posts

    एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

    मुंबई (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने सतारा में एक प्रतिष्ठान का निरीक्षण करने के बाद यह भंडार जब्त…

    लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

    गया (बिहार)। लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई है। औषधि विभाग की टीम ने प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मगध हार्ट एंड चाइल्ड केयर क्लीनिक में दबिश दी। यहां…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

    • By Desk
    • November 29, 2026
    • 5 views
    एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

    लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

    • By Desk
    • November 29, 2026
    • 6 views
    लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

    प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

    • By Desk
    • November 29, 2026
    • 5 views
    प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

    डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

    • By Desk
    • November 28, 2026
    • 15 views
    डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

    नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

    • By Desk
    • November 28, 2026
    • 15 views
    नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

    एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

    • By Desk
    • November 28, 2026
    • 17 views
    एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती