माचिस में छिपाकर प्रतिबंधित दवाएं बेचता दुकानदार दबोचा

चेन्नई। माचिस की डिबिया में छिपाकर प्रतिबंधित दवाएं बेचने के आरोप में एक किराना दुकानदार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार सेंट थॉमस माउंट पर किराने की दुकान चलाने वाले 28 वर्षीय दुकानकार को बिना डॉक्टरी पर्चे के एच श्रेणी की दवा बेचते हुए पकड़ा। मुखबिर की सूचना के आधार पर सेंट थॉमस माउंट इंस्पेक्टर वलरमती की अगुवाई वाली पुलिस टीम ने दुकान पर छापा मारा और दवा की 10 स्ट्रिप्स जब्त की, जिनमें प्रत्येक में 10 गोलियां थी। आरोपी एस. अब्बास मातिस नगर निवासी है। उसने ऑनलाइन फार्मेसी के माध्यम से मुंबई से गोलियां मंगवाने की बात कबूल की। वह हर गोली पर 100 से 200 प्रतिशत तक मुनाफा लेते हुए गोलियां माचिस की डिबिया में भरकर ग्राहकों को बेच रहा था। कई कॉलेज और स्कूल के छात्र उसके नियमित ग्राहक हैं। ड्रग्स कंट्रोल के निदेशक के. शिवबालन ने बताया कि वह एच श्रेणी की दर्द निवारक दवा बेच रहा था। यह दवा कम से कम चार से छह घंटे तक लोगों को नींद में रखती है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 25 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी