जॉनसन पाउडर में कैंसर के तत्व होने की जांच शुरू, सैंपल लिए

नई दिल्ली। जॉनसन एंड जॉनसन के बेबी पाउडर में कैंसर पैदा करने वाला तत्व एस्बेस्टस होने के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (सीडीएससीओ) ने हिमाचल प्रदेश में स्थित कंपनी के बद्दी प्लांट से सैंपल लिए। सीडीएससीओ का कहना है कि अगले 4-5 दिन में देशभर में कई क्षेत्रों में जॉनसन एंड जॉनसन के प्लांट और डिस्ट्रीब्यूटर से बेबी पाउडर के सैंपल लिए जाएंगे। पाउडर बनाने में इस्तेमाल रॉ मैटेरियल के भी सैंपल लिए जाएंगे। जानकारी अनुसार सौ ड्रग इंस्पेक्टर की टीम को जॉनसन बेबी पाउडर की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके चलते अमेरिकी शेयर बाजार में जॉनसन एंड जॉनसन के शेयर में भारी गिरावट आई। इससे कंपनी का मार्केट कैप 40 अरब डॉलर घट गया।

उधर, कंपनी ने अपने प्रॉडक्ट सेफ होने का दावा करते हुए कहा कि बेबी पाउडर एस्बेस्टस फ्री और सुरक्षित है। एक लाख महिला और पुरुषों पर पाउडर के असर का अध्ययन किया गया है। इससे कैंसर या एस्बेस्टस से जुड़ी बीमारियां नहीं होती। कंपनी ने केंद्रीय और राज्य के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़े कई अधिकारियों के दौरे की बात मानी है। जॉनसन एंड जॉनसन ने अपने बयान में कहा कि वह बाजार से 5 अरब डॉलर का स्टॉक वापस लेगी। सीडीएससीओ के अधिकारी के अनुसार 2 साल पहले भी जॉनसन एंड जॉनसन के पाउडर की जांच की गई थी। उस वक्त वह भारतीय मानकों के अनुरूप पाया गया। इस साल की शुरुआत में अमेरिकी अदालत ने जॉनसन एंड जॉनसन को आदेश दिया कि वह 22 महिलाओं को 4.69 अरब डॉलर का हर्जाना चुकाए। उन महिलाओं ने दावा किया था कि कंपनी के बेबी पाउडर समेत दूसरे टैल्कम प्रोडक्ट्स में एस्बेस्टस था। इस वजह से उन्हें गर्भाशय का कैंसर हो गया।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 25 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी