मानव मस्तिष्क को भी लपेटे में ले रहा कोरोना वायरस

नई दिल्ली। कोरोना से संक्रमित मरीजों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस वायरस ने शरीर के महत्वपूर्ण अंगों हृदय, फेफड़े को तो प्रभावित किया ही है, साथ ही मानव मस्तिष्क को भी अपने लपेटे में ले लिया है। शोधकर्ताओं के अनुसार सिरदर्द, चक्कर आना और दिमाग का ठीक से काम नहीं करना कोरोना संक्रमण के लक्षण हो सकते हैं। आमतौर पर तनाव, थकान, मानसिक परेशानी, कार्यभार आदि के कारण भी आपको सिरदर्द हो सकता है, जो आपको सामान्य लग सकता है। लेकिन यह कोरोना का भी लक्षण हो सकता है।  एनल्स ऑफ क्लिनिकल एंड ट्रांसलेशनल न्यूरोलॉजी में प्रकाशित शोध अध्ययन के मुताबिक, कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले 80 फीसदी मरीजों को न्यूरोलॉजिकल समस्या से गुजरना पड़ा है। अस्पताल में भर्ती हर पांच में से चार मरीजों को दिमाग की किसी न किसी समस्या का सामना करना पड़ा है। इन समस्याओं में दिमाग का ठीक से काम न करना, सिरदर्द और चक्कर आने जैसी समस्याएं शामिल हैं। अमेरिका के शिकागो के नॉर्थवेस्टर्न मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने इस संबंध में अध्ययन किया है। शोधकर्ताओं ने इस अध्ययन के लिए 10 अस्पतालों में भर्ती किए गए 509 मरीजों के डेटा का विश्लेषण किया। इनमें से करीब एक चौथाई मरीजों को वेंटिलेटर पर भी रखना पड़ा था।

Related Posts

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गुढिय़ारी के दिवाकर अस्पताल को लीज पर लेकर यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा था।…

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

झालावाड़ (राजस्थान)। फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया गया है। एसआरजी अस्पताल परिसर में संचालित सहकारी उपभोक्ता भंडार के मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया गया। जांच में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 7 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 9 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 7 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 8 views
नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 11 views
नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 18 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट