सावधान! अब उल्टी-दस्त के मरीज भी कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के इस संक्रमण काल में सबको अत्यधिक सचेत रहने की जरूरत है। बुखार-खांसी व गले में खराश के साथ ही अब उल्टी-दस्त के मरीज भी जल्दी ठीक नहीं हो पा रहे हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज की ट्राएज ओपीडी में डॉक्टरों ने जांच में ऐसे मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि को पाया है।
बता दें कि ट्राएज ओपीडी में रोजाना 350 मरीज रोज आ रहे हैं। इसमें बुखार-खांसी, बिना लक्षण वाले करीब 280 से अधिक मरीज हैं। उल्टी-दस्त के 10 से 15 मरीज होते हैं। ट्राएज ओपीडी प्रभारी डॉ. प्रभात अग्रवाल ने बताया कि मरीज के दवा लेने पर भी जब उल्टी-दस्त ठीक नहीं होते, तब अस्पताल आते हैं। उल्टी-दस्त के मरीजों में संक्रमण की एक वजह यह भी है कि बाजार में स्टॉल पर बिना मास्क पहने ही लोग खाने-पीने की सामग्री बेच रहे हैं और लोग वहीं खड़े होकर खा रहे हैं। एसएन कॉलेज में कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज करने वाले वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अजीत चाहर ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज का पेट खराब हो सकता है। उसे जुकाम-खांसी और बुखार जैसे लक्षण भले ही न हों। ऐसे मरीज आ रहे हैं। जांच में उच्च रक्तचाप नियंत्रित नहीं होता तभी उनको भर्ती करते हैं, बाकी उन्हें होम आइसोलेशन में रहने की सीख दी जाती है।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 12 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 10 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 10 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 11 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 10 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 16 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए