मास्क-सेनेटाइजर की कालाबाजारी करने वाले मेडिकल स्टोरों पर रेड, बिक्री रोकी

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)। कोरोना वायरस के चलते मेडिकल स्टोर संचालक कालाबाजारी करने लगे है। बाजार में मास्क व सेनेटाइजर कई गुना ज्यादा कीमत पर बिकने की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में कई दवा विक्रेताओं के यहां दबिश दी गई। इससे दवा विक्रेताओं में हडक़ंप मच गया। कालाबाजारी पाये जाने पर मास्क व सेनेटाइजर की बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया गया।
गौरतलब है कि कोरोना वायरस के डर को भुनाने के लिए दवा बाजार में मास्क व सेनेटाइजर की किल्लत चल रही है। प्रशासन को इनके अधिक दामों पर बिक्री की लगातार शिकायतें मिल रही थी। नगर मजिस्ट्रेट एसके सोनी के नेतृत्व में पुलिस व औषधि विभाग की टीमों ने कई दुकानों पर छापे मारे तथा मास्क व सेनेटाइजर अधिक मूल्य पर बिक्री करते पाए जाने पर इन दवा दुकानदारों के मास्क व सेनेटाइजर बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। नगर मजिस्ट्रेट एसके सोनी ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते मास्क व सेनेटाइजर की मांग बढ़ गई है। दवा विक्रेताओं द्वारा इनको अधिक दाम में बेचने की शिकायत मिलने पर छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि पूजा मेडिकल, अर्पित सर्जिकल व अंबा जनरल व मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई। छापे के दौरान मास्क व सेनेटाइजर ज्यादा दाम पर बेचते मिले। इस कारण इन दवा दुकानदारों पर मास्क व सेनेटाइजर की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 9 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 7 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 13 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 14 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस