मिलावट कर एंटीबॉयोटिक दवा को बनाया जानलेवा

भदोही।  जिले में मेडिकल स्टोर पर नकली दवाओं का कारोबार खूब फल-फूल रहा है। जिसे रोगी दवा समझ कर अपनी जान बचाने की सोच रहे हैं, दरअसल वह किसी जानलेवा गोली से बढ़कर कुछ भी नहीं है। ताजा मामला आया भदोही में। यहां पर एक ऐसी एंटीबॉयोटिक टैबलेट पकड़ में आई है, जिसे खड़िया मिट्टी (ब्लैक बोर्ड में लिखने के काम आने वाली चाक का घोल मिलाकर तैयार किया गया और उसे बाजार में बिकने के लिये जारी कर दिया गया। मामला पकड़ में भी नहीं आता, अगर 22 जनवरी 2020 में गोपीगंज स्थित अग्रवाल मेडिकल स्टोर से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारी दवा का नमूना नहीं लेते। उसे जांच के लिये लखनऊ स्थित प्रयोगशाला में भेजा गया।

गुरुवार को आई रिपोर्ट से प्रशासन के पांव तले जमीन खिसका गई। खड़िया मिट्टी होने पुष्टि हुई है। प्रशासन ने निर्माता कंपनी और मेडिकल लैब के संचालक के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये हैं। ड्रग इंस्पेक्टर एके बंसल ने बताया कि नकली होने के संदेह पर फेसबर्ग एजेड टैबलेट का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। केवल 54 फीसदी औषधि की मात्रा पाई गई। शेष 46 फीसद खड़िया मिट्टी व अन्य पाउडर की मात्रा मिलाई गई थी। इस दवा का सेवन करने से जान मुश्किल में पड़ सकती है। दवा निर्माता कंपनी जीएनबी मेडिकल लैब सोलन (हिमाचल प्रदेश) और जेम्सबर्ग फार्मूलेशन प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर गोरखपुर निवासी शांतिभूषण राव के खिलाफ आपराधिक वाद दायर किया जाएगा।

मेडिकल स्टोर संचालकों को किसी भी प्रकार की नकली दवा बिक्री पाए जाने पर सख्त करवाई की चेतावनी दिया है। जिले के मेडिकल स्टोर पर नकली दवा की बिक्री के आरोप में अब तक 40 से अधिक विक्रेताओं पर करवाई की जा चुकी है। प्रकरण में विधिक कार्रवाई आरंभ होने जा रही है। इस रोग में आता है काम : फेसबर्ग एबी टैबलेट सीने में दर्द, सर्दी व खांसी आदि रोग में उपयोग किया जाता है। एक प्रकार से यह एंटीबायोटिक दवा है। फार्मूला से छेड़छाड़ कर दवा तैयार कर बाजार में उतारा गया था।

  • Related Posts

    अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

    दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

    DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 5 views
    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 5 views
    NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

    अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 5 views
    अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

    स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 5 views
    स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

    देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 5 views
    देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

    हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 5 views
    हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन