अवैध कफ सिरप की पेटियों के साथ दवा कारोबारी गिरफ्तार

जगन्नाथपुर।  वैश्विक कोरोना महामारी संकट के समय पूरा देश इस खतरनाक बीमारी से लड़ाई लड़ने में लगा हुआ है। वहीं कुछ लोग अपने फायदे के लिए कफ सिरप जैसे जरुरी दवाओं को नशा के उपयोग में लाने के लिए अवैध कारोबार करने में लगे हुए हैं। पश्चिम सिंहभूम पुलिस ने ऐसे ही एक दवा कोरोबारी को देर रात गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जगन्नाथपुर डीएसपी प्रदीप उरांव ने कहा कि गुप्त सूचना मिला था कि जगन्नाथपुर निवासी इमाम हसन जीवन रक्षक कफ सिरप का अवैध कारोबार करते हुए अपने गाड़ी से कहीं ले जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर छापामारी करने पर पुलिस ने इमाम हसन को हाटम्हरिया थाना क्षेत्र के कोचड़ा गांव में  अ‌र्द्धरात्री को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार इमाम हसन के पास से घटना स्थल पर ही उसके सेंट्रो कार से 21 पेटी जीवन रक्षक खांसी का सिरप विनकिरेक्स दवा , नगद 7680 रुपया और कार को पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया है। जब छापामारी टीम ने कार की तलाशी ली तो उसके 21 पेटी खांसी की जीवनरक्षक सिरप पाया गया। टीम ने इमाम से इन सिरप के बारे पूछताछ किया और कागजात मांगी गई तो इमाम ने न ही कागज दिखाया और न ही संतोषजनक जबाब टीम को दिया। इसके बाद टीम ने आगे की कार्यवाई करते हुए इमाम हसन को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके पास से दो मोबाइल, 7680 रुपया नगद एवं घटना में उपयोग किया हुआ सेंट्रो कार के साथ 21 पेटी खांसी का जीवनरक्षक सिरप विधिवत जब्त कर लिया गया। डीएसपी ने जानकारी दी कि जेल भेजे गये अभियुक्त इमाम हसन के विरुद्ध जगन्नाथपुर थाना में भी अवैध दवा कारोबार में शामिल होने को लेकर मामला दर्ज किया गया था।

  • Related Posts

    अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

    दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

    DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 6 views
    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 6 views
    NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

    अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 6 views
    अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

    स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 5 views
    स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

    देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 6 views
    देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

    हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 5 views
    हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन