मेडिकल और सेल्स रिप्रेजेन्टेटिव ने की हड़ताल, दवा मालिकों को चेतावनी

सिरसा। देशभर के मेडिकल और सेल्स रिप्रेजेन्टेटिव्स अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। एसोसिएशन ने सरकार और दवा मालिकों को चेतावनी दी कि जल्द उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।

मेडिकल और सेल्स रिप्रेजेन्टेटिव एसोसिएशन ने देश के सभी राज्यों में अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की। इस मौके पर एसोसिएशन के हरियाणा चेयरमैन विनय शर्मा ने कहा कि वे लंबे समय से केंद्र सरकार व दवा कंपनियों के मालिकों के सामने अपनी मांगें रखते आए हैं। अभी तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है।

करेंगे बड़ा आंदोलन

मेडिकल

मांगों को लेकर अनदेखी के चलते उन्हें हड़ताल करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार सूचित करवाने पर भी मांगों पर गौर नहीं किया जा रहा। इससे केंद्र सरकार व दवा कंपनियों के मालिकों का उदासीन रवैया दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार व दवा कपंनियों के मालिक जल्द इस संबंध में कोई ठोस कदम उठाएं। अगर ऐसा नहीं किया गया तो वे आगामी आंदोलन की रूपरेखा बनाएंगे।

ये हैं एसोसिएशन की मांगें

चेयरमैन शर्मा ने बताया कि उनकी मांग है कि सेल्स प्रोमोशन इम्पलाइज (सेवा की शर्तें) एक्ट 1976 को बहाल रखा जाए। इसके अलावा, सेल्स प्रोमोशन इम्पलाइज के काम की वैधानिक नियमावली लागू की जाए। मेडिकल रिप्रजेन्टेटिव्स के सरकारी अस्पताल एवं संस्थानों में उनके काम करने के कानूनी अधिकारों की रक्षा की जाए। दवा एवं स्वास्थ्य उपकरणों का दाम कम किया जाए।

दवा एवं स्वास्थ्य उपकरणों पर जीएसटी समाप्त की जाए। वहीं, डाटा प्राईवेसी की रक्षा की जाए। इसके अलावा सेल्स प्रोमोशन इम्पालाइज का सेल्स के आधार पर उत्पीडऩ और छंटनी बंद की जाए। ट्रेकिंग एवं निगरानी के जरिए निजता के अधिकार का हनन बंद किया जाए। कार्य क्षेत्र में प्रवेश एवं काम के कानूनी अधिकार को बहाल किया जाए।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 7 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 7 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 8 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 17 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 19 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत