मेडिकल कालेज के सेंट्रल स्टोर से बिक रहीं घटिया दवाएं, इंजेक्शन का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा

गोरखपुर। जेई-एईएस या अन्य कारणों से झटका लगने की बीमारी को नियंत्रित करने के लिए दिया जाने वाला फेनीट्वाइन इंजेक्शन सब स्टैंडर्ड (घटिया) मिला है। यानी इंजेक्शन में बीमारी को नियंत्रित करने की क्षमता नहीं थी। औषधि प्रशासन विभाग ने पिछले साल नवंबर महीने में बाबा राघवदास मेडिकल कालेज के सेंट्रल स्टोर से इंजेक्शन का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा था। रिपोर्ट आते ही बचे आठ हजार इंजेक्शन को जब्त कर लिया गया है। इसे वापस कंपनी को भेजा जाएगा।

ड्रग इंस्पेक्टर जय सिंह ने बताया कि सोमवार को बाबा राघवदास मेडिकल कालेज के सेंट्रल ड्रग स्टोर से पांच दवाओं के नमूने जांच के लिए इकट्ठा किए गए हैं। इन नमूनों को लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जिन दवाओं के नमूने लिए गए हैं उनमें मेरोपेनम इंजेक्शन एक ग्राम भी शामिल है। ज्यादा एमआरपी को लेकर यह इंजेक्शन इन दिनों चर्चा में है। साथ ही बुखार में दी जाने वाली पैरासीटामाल 500 मिलीग्राम, एंटीबायोटिक एमाक्सिसिलीन, मधुमेह नियंत्रित करने की दवा मेटाफार्मिन और एंटीबायोटिक इंजेक्शन सेफेक्जोन 500 मिलीग्राम का भी नमूना लिया गया है।

पिछले साल नवंबर में ड्रग इंस्पेक्टर ने बाबा राघवदास मेडिकल कालेज के सेंट्रल ड्रग स्टोर से पांच दवाएं के नमूने लिए थे। इनमें फेनीट्वाइन इंजेक्शन भी था। चंडीगढ़ की कंपनी हेल्थ बायोटेक ने इसका निर्माण किया है। सरकारी आपूर्ति के माध्यम से दवा मेडिकल कालेज में मंगाई गई थी। मेडिकल कालेज में दो मिलीलीटर की पैकिंग वाली फेनीट्वाइन की 10 हजार पीस मंगाई गई थी। सोमवार को औषधि प्रशासन की जांच में सेंट्रल ड्रग स्टोर में आठ हजार इंजेक्शन रखा मिला। दो हजार इंजेक्शन मरीजों को लगाया जा चुका है।

 

 

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 22 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी