मेडिकल स्टोर्स पर छापामारी, दवा दुकान बंद कर भागे संचालक

सीकर। औषधि नियंत्रक विभाग द्वारा मेडिकल स्टोर्स पर बड़ी छापामार कार्रवाई करने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई के दौरान फार्मासिस्ट नहीं मिला। साथ ही कई और गड़बड़ी दिखी, जिससे औषधि नियंत्रक विभाग खासा खुश नजर नहीं आया।

औषधि नियंत्रक विभाग की तीन टीमों ने नीमकाथाना में 9 मेडिकल स्टोर्स पर छापामार कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित दवा व बिना बिल दवा के मामले पकड़े। मेडिकल स्टोर्स पर फार्मासिस्ट भी नहीं मिले। टीम ने मंगल मेडिकल स्टोर से गर्भपात के लिए काम आने वाली प्रतिबंधित एमटीपी किट पकड़े।

जिला औषधि अधिकारी चूरू चंद्रकांत शर्मा ने बताया कि खेतड़ी मोड स्थित मेडिकल स्टोर से सेंपल लिया गया। टीम ने छावनी, खेतड़ी मोड, कपिल मंडी व अस्पताल के सामने मेडिकल स्टोर्स पर छापे मारे। छापेमारी के दौरान कई मेडिकल स्टोर्स संचालक दुकानें बंद कर गये। जांच के दौरान टीमों को मेडिकल स्टोर्स से दवाओं का क्रय-विक्रय रिकॉर्ड सही नहीं मिले। प्रतिबंधित व अन्य दवाओं को कब्जे में लिया गया। अब इस मामले में आगे की कार्वाई की तैयारी हो रही है।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 4 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 4 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 12 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए