मेडिकल स्टोर पर छापामारी, एमटीपी किट बेचते कैमिस्ट पकड़ा 

समालखा, पानीपत (हरियाणा)। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चुलकाना रोड स्थित शिव मेडिकल स्टोर पर रेड कर कैमिस्ट को अवैध रूप से एमटीपी किट बेचते गिरफ्तार किया है। विभाग की इस कार्रवाई से अन्य स्टोर संचालकों में भी हडक़ंप मचा रहा। डिप्टी सिविल सर्जन डा. सुधीर बत्तरा के मुताबिक शिकायत मिलने पर टीम ने चुलकाना रोड स्थित शिवा मेडिकल स्टोर पर एमटीपी किट खरीदने के लिए एक फर्जी ग्राहक को भेजा। मेडिकल स्टोर संचालक राजेश गोयल ने ग्राहक को बिना किसी पर्ची को 750 रुपये में एमटीपी किट दे दी। उससे इशारा पाकर टीम ने स्टोर पर पहुंच न केवल संचालक से किट के बदले लिए 750 रुपये बरामद किये, बल्कि वो किट के बेचने और खरीदने से संबंधित रिकार्ड भी नहीं दिखा पाया। टीम ने एमटीपी किट को सील कर कब्जे में लेने के साथ पुलिस को स्टोर संचालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा। चौकी प्रभारी सब निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक राजेश गोयल के खिलाफ एमटीपी एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिव मेडिकल स्टोर संचालक को गलत तरीके से एमटीपी किट बेचते हुए पकड़ा। जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीम को कस्बे के एक अन्य मेडिकल स्टोर पर एमटीपी किट बेचे जाने की शिकायत मिली थी। मिलते-जुलते नाम होने पर टीम ने गलती से शिव मेडिकल स्टोर पर नकली ग्राहक भेज दिया और वह भी एमटीपी किट बेचता पकड़ा गया।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 4 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 4 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 5 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 5 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 5 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 15 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़