मेडिकल स्टोर पर छापा, भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद, स्टोर सील

बहादुरगढ़। जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी संदीप हुड्डा के नेतृत्व में गठित एक टीम ने शहर के बादली रोड पर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापामार कार्रवाई की है। दो घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान मेडिकल स्टोर से नशे में प्रयोग होने वाली भारी मात्रा में अवैध दवाइयां बरामद की है। इन दवाइयों को बिना बिल पर ही खरीद और बेचा जा रहा था। दवाइयों को कब्जे में लेकर मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है तथा स्टोर संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। उसके लाइसेंस को रद कराने के लिए प्रदेश की लाइसेंस अथॉरिटी को भी सिफारिश की गई है।

जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी संदीप हुड्डा के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने बादली रोड स्थित यूनिक फार्मेसी नामक मेडिकल स्टोर पर छापामार कार्रवाई की। टीम को यहां से शिकायतें मिल रही थी कि स्टोर संचालक अवैध रूप से दवाइयां बेचता है, जो नशे में प्रयोग होती हैं। टीम ने कार्रवाई के दौरान यहां से ऐसी दवाओं को बरामद किया है जो बिना डॉक्टर की पर्ची के नशे में प्रयोग होती हैं।

स्टोर संचालक इन दवाइयों को खूब बेच रहा था। डीसीओ संदीप हुड्डा ने बताया कि स्टोर से छह प्रकार की दवाइयां बरामद हुई हैं। इनमें एल्प्राजोलम की 300 गोलियां, ट्रामाडोल 300 गोलियां, कोडिन सिरप की 24 शीशी व एवल के भी कई इंजेक्शन के अलावा पुडियां बनाकर सीरिज निडल आदि यहां पर छिपाकर रखा हुआ था। उन्होंने बताया कि जब संचालक से बिल व सेल-परचेज का रिकार्ड मांगा गया तो वह उपलब्ध नहीं करा पाया। बिल न मिलने पर मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है। जबकि दवाइयों को कब्जे में ले लिया है। संदीप हुड्डा ने बताया कि उसके लाइसेंस को रद कराने के लिए लाइसेंस अथॉरिटी को लिखा गया है। इस तरह की कार्रवाई शहर में भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 21 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़