मेडिकल स्टोर पर छापा, भारी मात्रा में मिली नशीली दवाइयां, दवा दुकान सील

अलेवा। मेडिकल स्टोर में खुलेआम नशीली दवाइयां बेचीं जा रही है। जिसको लेकर प्रशासन लगतारा करवाई भी कर रहा है। उसके बावजूद भी दवा विक्रेता नशीली दवा बेच रहें है। बता दें कि दो दिन पहले टोहाना में सात हजार 610 गोलियों के साथ पकड़े गए गांव खेड़ी मसानियां निवासी नवीन व जियालाल को टोहाना पुलिस शनिवार को नगूरां पहुंची। जहां पर आरोपितों की निशानदेही पर एक मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। टोहाना पुलिस की सूचना मिलते ही मेडिकल संचालक मौके से फरार हो गया। दुकान मालिक के मिलने के बाद दुकान की सील को खोलकर निरीक्षण करने का काम किया जाएगा।

जींद के ड्रग निरीक्षक मनदीप मान ने बताया कि टोहाना पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट मे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें नगूरां गांव स्थित एक मेडिकल स्टोर संचालक का नाम आया है। इसी सिलसिले में ड्रग विभाग से लैब अटेंडेट विक्रम को टोहाना पुलिस के साथ भेजकर दुकान को सील किया है। मालिक के मिलने पर दकान की सील को खोलकर निरीक्षण करने का काम किया जाएगा।

टोहाना पुलिस में तैनात एसआइ बलदेव ने बताया कि जींद निवासी जियालाल व उचाना के खेड़ी मसानिया निवासी नवीन से टोहाना पुलिस एक अक्टूबर को 7610 नशीली गोलियां पकड़ी थी। जब आरोपितों से पूछताछ की तो उसने खुलासा किया था कि यह दवाई दिल्लूवाला निवासी अजय से खरीदी है। जिनका नगूरां गांव में मेडिकल स्टोर है। जिसको लेकर पुलिस ने नगूरां गांव में दबिश दी थी, लेकिन मेडिकल स्टोर मालिक के न मिलने पर इसी सिलसिले में शनिवार को ड्रग विभाग जींद लैब अटेंडेट विक्रम को साथ लेकर उसकी दवा की दुकान को सील किया है।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 1 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 2 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 2 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 3 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 2 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 11 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ