मेडिकल स्टोर पर छापा, मची खलबली

असमोली। उत्तर प्रदेश के असमोली में मेडिकल स्टोर पर छापेमार कार्रवाई की गई है। जिसमें लाखों की दवा जब्त करने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया। इस दौरान बाकी दुकानों पर हड़कंप जैसा माहौल भी देखने को मिला। सहायक आयुक्त औषधि मुरादाबाद मंडल के निर्देश पर संभल और रामपुर जिले के औषधि निरीक्षकों ने पुलिस टीम के साथ असमोली में मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। मेडिकल स्टोर से करीब एक लाख रूपए की दवाएं सील की गई, साथ ही दो संदिग्ध दवाओं के नमूने भी लिए गए ताकि उन्हें आगे जांच के लिए भेजा जा सके।

इतना ही नहीं, अवैध तरीके से मेडिकल स्टोर चलाने के लिए मेडिकल स्टोर के संचालक को गिरफ्तार भी किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, सहायक आयुक्त औषधि मुरादाबद को इस मेडिकल स्टोर के खिलाफ एक शिकायक की गई थी, जिसके आधार पर ये कार्रवाई की गई।

सहायक आयुक्त औषधि मुरादाबाद के निर्देश पर संभल के औषधि निरीक्षक पीयूष कुमार और रामपुर के औषधि निरीक्षक अनुरोध कुमार ने असमोली थाने से पुलिस बल लेकर संभल-जोया मार्ग पर असमोली में राहुल मेडिकल स्टोर पर छापा मारा।

जब दुकान दार से लाइसेंस के बारे में पूछा गया तो उससे जवाब देता नहीं बना। जिसके बाद पुलिस टीम ने मेडिकल स्टोर चलाने वाले राहुल को हिरासत में ले लिया। इस छापेमार कार्रवाई के दौरान दूसरे मेडिकल स्टोर संचालकों में खलबली मच गई। कई मेडिकल स्टोर संचालक तो दुकानें बंद करके भाग गए।

आपको बता दे कि मेडिकल से 60 तरह की दवाएं सील करके जब्त की गईं। जिनमें एंटी बायोटिक, एंटी एनर्जिक दवाएं और सीरप भी हैं। इनकी कीमत लगभग एक लाख रुपये है।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 13 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए