मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 1,01,485 रुपये कीमत की दवाइयां सीज

गोंडा। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर औषधि विभाग की टीम ने 1,01,485 मूल्य की एलोपैथिक दवाइयां सीज की गई हैं। यह मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था।

यह है मामला

औषधि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सहायक आयुक्त (औषधि) देवीपाटन मंडल, गोण्डा मनोज कुमार ने छापेमारी के लिए टीम गठित की। टीम में औषधि निरीक्षक राजिया बानो एवं आलोक कुमार त्रिवेदी बलरामपुर ने थाना धानेपुर पुलिस बल के साथ मिलकर ग्राम पूरे तेंदुआ, कुतुबगंज बाजार में छापेमारी की।

यहां अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर से 1,01,485 मूल्य की एलोपैथिक दवाइयां सीज कर दी गई। टीम के मांगने पर मेडिकल स्टोर संचालक राजेश यादव पुत्र अशर्फी लाल निवासी मौजा देवारी खेरा जनपद बलरामपुर दवाओं की बिक्री संबंधी कोई वैध कागजात नहीं दिखा सके।

टीम ने चार संदिग्ध दवाओं के सैंपल भी जांच के लिए लिए हैं। औषधि निरीक्षक का कहना है कि सैंपल की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोषी के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज करवाया जाएगा।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 8 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 7 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 7 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 8 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 8 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 14 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए