मेडिकल स्टोर में छापेमारी, मचा हड़कंप

रायगढ़। पुलिस ने ग्राम सूपा में सुनील मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर भारी मात्रा में नशीली दवाएं जब्त की हैं। डॉक्टर की पर्ची के बगैर प्रतिबंधित नशीली दवा बेचने के आरोप में स्टोर संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। दुकान से लगभग 33 हजार 175 रुपए का माल बरामद किया गया है। गौरतलब है कि पुसौर ब्लाक के ग्राम सूपा के सुनील मेडिकल स्टोर की काफी समय से शिकायतें मिल रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेड की।

स्टोर मालिक सुनील अग्रवाल नशीली दवाओं को बिना किसी डॉक्टर के रसीद पर भारी मात्रा में बेचा करता था। सूचना पर पुसौर पुलिस ने मामले में क्राइम ब्रांच और अपने अधिकारियों को सूचना देकर रेड की। सुनील अग्रवाल की दुकान में तलाशी में इसपास्मो कैप्सूल 233 पत्ता, अल्प्राजोलम टेबलेट 0.5 ग्राम 6 पत्ता, एपीएस 0.5 ग्राम 11 पत्ता, टासेक्स सिरप 100 एमएल 7 नग, आर कफ सिरप 100 एमएल 5 नग, स्कफ सिरप 9 नग बरामद किए गए। जब मेडिकल स्टोर संचालक सुनील अग्रवाल से इन दवाओं को विक्रय करने के संबंध में दस्तावेज मांगे गए तो वे उपलब्ध नहीं करा पाए।

इसके बाद आरोपी सुनील के विरुद्ध धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया। नियमों के अनुसार ऐसे कफ सिरप जिसमें कोडीन फास्फेट की मात्रा 10 ग्राम या उससे अधिक हो, उसके परिवहन या बिक्री पर वैधानिक कार्रवाई का प्रावधान है। कोडीन फास्फेट नामक पदार्थ मिश्रित कफ सिरप के परिवहन को नारकोटिक ड्रग व साइकोटॉपिक सब्सटेंस एक्ट (एनडीपीएस एक्ट) के तहत दंडनीय अपराध माना जाता है।a

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 15 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 8 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 7 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 6 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 9 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 11 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची