मेडिकल स्टोर संचालकों के लिए नए आदेश जारी, हो जाएं Alert !

लुधियाना। पंजाब सूबे के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों के लिए नए आदेश जारी हुए हैं। जारी आदेशों के तहत जिस फार्मासिस्ट के नाम पर दुकान होगी, उसका मेडिकल स्टोर पर बैठना जरूरी होगा। पंजाब फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार ने स्टेट ड्रग इंस्पेक्टर/ज्वॉइंट कमिश्नर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन को आदेश जारी किए हैं।

फार्मासिस्ट को ड्रेस कोड का करना होगा पालन

आदेश के तहत संबंधित फार्मासिस्ट को सफेद कोट भी पहनना होगा। कोट पर उसका नाम व रजिस्ट्रेशन नंबर लिखा होना जरूरी होगा। मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट को रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की असली कॉपी भी डिस्पले करनी होगी। नए आदेशों की कॉपी राज्य के सभी जिला ड्रग इंस्पेक्टर और जोनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी को भेज दी गई है।

अपना लाइसेंस किराए पर नहीं दे सकेंगे

गौरतलब है कि फार्मासिस्ट अक्सर अपना लाइसेंस किसी अन्य को किराए पर दे देते हैं। किराए पर लाइसेंस लेने वाले के पास कोई डिग्री नहीं होती। जिस व्यक्ति के नाम पर मेडिकल स्टोर होता है, वह खुद वहां नहीं बैठता। उसके स्थान पर कोई अन्य व्यक्ति दवा दे रहा होता है।

पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन ने जताया विरोध

पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन ने इन नए आदेशों का विरोध जताया है। एसोसिएशन का कहना है कि नए आदेशों के बाद कई दुकानें बंद होने के साथ-साथ कुछ लोग बेरोजगार भी हो जाएंगे। एसोसिएशन ने इसके विरोध में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह से इस मुद्दे को लेकर समय मांगा है। एसोसिएशन के अनुसार, पंजाब सूबे में 27 हजार से अधिक मेडिकल स्टोर हैंन् नए आदेश लागू होने से इनका काम बंद हो जाएगा और बेरोजगारी बढ़ेगी।

Related Posts

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

पालनपुर, राजकोट (गुजरात)। कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी गई है। बनासकांठा पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप ने यह सफलता पाई। टीम ने पालनपुर-अंबाजी हाईवे पर एक ईको कार…

नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

सहारनपुर (यूपी)। नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी गई है। एसटीएफ मेरठ यूनिट ने सहारनपुर में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा। टीम ने मौके से एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 12 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 14 views
नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 14 views
फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 12 views
लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 14 views
मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 23 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली