युवतियोंं ने लूट लिए 9 लाख के इंजेक्शन

नोएडा। बाइक सवार दो युवतियां दिल्ली के दवा कारोबारी से कैंसर के उपचार में काम आने वाले 6 इंजेक्शन और दो मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गईं। इन इंजेक्शन की कीमत 9 लाख रुपए बताई गई है। वारदात को अंजाम देने से पहले युवतियों ने स्कूटी सवार दवा कारोबारी को टक्कर मारकर गिराया और फिर उसका बैग छीनकर फरार हो गईं, जिसमें वह इंजेक्शन लाया था। इसके बाद पीडि़त पुलिस स्टेशन पहुंचा और अज्ञात के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस के मुताबिक दिल्ली के दवा कारोबारी तरुण गोला ने सेक्टर-39 कोतवाली में दी रिपोर्ट में बताया कि उसके परिचित आशुतोष ने उसे फोन कर कहा कि नोएडा में कैंसर पीडि़त एक रोगी को इंजेक्शन चाहिए। इसके लिए उसने एक मोबाइल नंबर दिया और उस पर संपर्क साधने की बात कही। कारोबारी ने संबंधित नंबर पर संपर्क किया तो खुद को कैंसर पीडि़त व्यक्ति का रिश्तेदार बताते हुए कैंसर के उपचार में काम आने वाले 6 इंजेक्शन लेकर नोएडा सेक्टर-38 स्थित गेस्ट हाउस आने को कहा। दवा कारोबारी ने डेढ़-डेढ़ लाख रुपये के 6 इंजेक्शन बैग में रखे और आशुतोष के परिचित पीयूष गोयल को साथ लेकर बॉटेनिकल गार्डन पहुंचा। वहां उनका इंतजार कर रहे स्कूटी सवार एक युवक ने दोनों को अपने साथ बैठाया और सेक्टर-38 के गेस्ट हाउस की ओर ले जाने लगा। गेस्ट हाउस पहुंचने से पहले ही बाइक पर सवार दो युवतियों ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे वे तीनों लोग गिर गए। युवतियों ने रोडरेज का बहाना किया और तीनों से लडऩे लगी। इस दौरान वे कारोबारी के हाथ से बैग छीनकर बाइक पर फरार हो गई। पीडि़त के अनुसार स्कूटी लेकर आया युवक भी युवतियों का पीछा करने का बहाना बनाकर फरार हो गया। बैग में इंजेक्शन के अलावा दो मोबाइल फोन भी रखे थे। पुलिस ने कारोबारी की शिकायत पर दो अज्ञात युवतियों, एक युवक और खुद को रोगी का रिश्तेदार बताने वाले पर केस दर्ज किया है।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 18 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 18 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 15 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 17 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 22 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक