नशीले इंजेक्शनों की तस्करी में दंपति को दबोचा

कारोली (राजस्थान)। स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पति-पत्नी को 1095 नशीले इंजेक्शन ले जाते पकड़ा है। आरोपियों से एसटीएफ ने एक गाड़ी भी बरामद की है। आरोपियों की पहचान यादविंदर सिंह व रविंदर कौर के रूप में हुई है। दोनों अंबाला (हरियाणा) के रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ एसटीएफ थाना फेज-4 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22, 61, 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। एसटीएफ इंस्पेक्टर राम दर्शन ने बताया कि सूचना मिली थी कि यह दोनों नशीले टीकों की तस्करी का कारोबार करते हैं। ये इंजेक्शन चंडीगढ़ और मोहाली में सप्लाई किए जाते हैं। वाईपीएस चौक पर नाकेबंदी की थी। इस दौरान पुलिस ने गाड़ी को रोक तलाशी ली। गाड़ी के डैश बोर्ड से अलग-अलग किस्म के 1095 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया वह नशीले इंजेक्शन सहारनपुर से लेकर आते थे। फरवरी में उसके खिलाफ चंडीगढ़ सेक्टर-39 के पुलिस स्टेशन में 100-100 अलग-अलग नशीले टीकों मिलने का मामला भी दर्ज हुआ था।

Related Posts

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

मुंबई (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने सतारा में एक प्रतिष्ठान का निरीक्षण करने के बाद यह भंडार जब्त…

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

गया (बिहार)। लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई है। औषधि विभाग की टीम ने प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मगध हार्ट एंड चाइल्ड केयर क्लीनिक में दबिश दी। यहां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 8 views
एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 8 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 8 views
प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 16 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 16 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 19 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती