देसाई ने कहा कि कोरोना संकट के बाद फार्मा क्षेत्र में सरकार क्रांतिकारी बदलाव करने जा रही है। दवा कंपनियों के सुझावों के अनुसार रायगढ़ में फार्मा पार्क बनाने की योजना है। रायगढ़ में सभी सुविधाओं से लैस फार्मा पार्क शुरू किया जा सकता है। इसमें कॉमन फैसिलिटी सेंटर, कॉमन अफ्यूलंट प्लांट, कॉमन टेस्टिंग सेंटर, कर्मचारी प्रशिक्षण केंद्र जैसी सुविधाएं होंगी। देसाई ने कहा कि फार्मा क्षेत्र से संबंधित निवेशक आगे आकर सुझाव दे सकते हैं। सरकार उनके सुझावों पर विचार करेगी। वेबिनार में सुप्रिया लाइफ सायन्स लिमिटेड के सतीश वाघ, इंडियन ड्रग मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के दारा पटेल, महेश दोषी, योगिन मुजूमदार, दिनेश शहा, किशोर मसूरकर, अजित गुंजीकर आदि शामिल हुए।






