सैनिटाइजर का लेबल लगा बेचा जा रहा था फर्श साफ करने वाला लिक्विड

हिसार/रोहतक। सैनिटाइजर का लेबल लगाकर फर्श साफ करने वाले लिक्विड को मनोज यादव नामक दवा दुकानदार द्वारा बेचा जा रहा था। जिसका खुलासा हिसार में हुआ है और इसके तार रोहतक समेत दमन से जुड़े है। गत दिवस जिला ड्रग कंट्रोलर डॉ. सुरेश चौधरी व उनकी टीम ने कटला रामलीला मैदान स्थित रक्षित फार्मा पर छापामार कार्रवाई की।

जांच में सामने आया कि डिसइंफेक्शन की बोतल पर हैंड सैनिटाइजर का नकली मार्का लगा इनको बेचा जा रहा था। ड्रग कंट्रोलर डॉ. सुरेश चौधरी ने बताया कि इन बोतलों पर बेक्टोरब ब्लू और हैंड सैनिटाइजर का मार्का लगा हुआ मिला, जबकि यह टेबल या फर्श साफ करने का डिसइंफेक्शन है। जब संचालक मनोज यादव से इसका बिल मांगा गया तो उनमें हैंड सैनिटाइजर की जगह डिसइंफेक्शन या बेक्टोरब ब्लू ही लिखा हुआ था। इतना ही नहीं, जहां 500 एमएल की प्रति बोतल के ऊपर 630 रुपये एमआरपी दर्शाया गया, लेकिन बिल में 250 रुपये एमआरपी मिला।

जिला ड्रग कंट्रोलर ने कहा कि रक्षित फार्मा से डिसइंफेक्शन की 10 बोतलें बरामद हुए, जिन पर नकली हैंड सैनिटाइजर का मार्का था। सभी बोतलों के सैंपल सील कर चंडीगढ़ भेजे गए हैं। वहीं ड्रग कंट्रोलर की शिकायत पर रक्षित फार्मा संचालक मनोज यादव, रोहतक से मल्होत्रा ट्रेडर्स, मुंबई में इसके मैनेजिंग डायरेक्टर हितेन प्रवीन शाह, डायरेक्टर भोवली निहिल शाम व अन्य के खिलाफ सिटी थाने में धोखाधड़ी सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

ड्रग विभाग द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर हिसार के ड्रग कंट्रोलर डॉ सुरेश चौधरी ने बताया कि रक्षित फार्मा द्वारा हैंड सैनिटाइजर का मार्का लगा डिसइंफेक्शन की बोतलें बेची जा रही थीं। डिसइंफेक्शन का इस्तेमाल टेबल या फर्श साफ करने के लिए होता है। फार्मा संचालक मनोज यादव के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। यह डिसइंफेक्शन बोतल दमन रमन ऐंड वेल कंपनी द्वारा निर्मित है।

 

वहीं इस मामले को लेकर मनोज यादव ने बताया कि उसने यह डिसइन्फेक्शन की बोतलें रोहतक की मल्होत्रा ट्रेडर्स से खरीदी हैं, जो दमन की रमन ऐंड वेल कंपनी से निर्मित हैं। इधर, रोहतक के हुडा कॉम्पलेक्स स्थित मल्होत्रा ट्रेडर्स का कहना है कि जो सामान कंपनी से आता था, उसे ही आगे बेचा जाता था। इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। सैनिटाइजर बनाने वाली कंपनी ही कुछ बता सकती है।

 

  • Related Posts

    जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

    सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

    नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

    रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 17 views
    जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

    नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 17 views
    नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

    HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 14 views
    HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

    दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 13 views
    दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

    नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 15 views
    नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

    एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

    • By Desk
    • November 3, 2026
    • 21 views
    एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक