रैपर बदल खपाई जा रहीं नशीली दवाएं

महराजगंज। भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में रैपर बदल कर नशीली दवाइयों की तस्करी जोरों पर है। नेपाल के औषधि विभाग को चकमा देकर यह खेल खेला जा रहा है। नेपाल के गांवों में स्थित अवैध मेडिकल स्टोर व भारतीय मेडिकल स्टोर संचालकों की सांठ -गांठ में यह कारोबार फल-फूल रहा है। गौरतलब है कि एलोपैथिक, नशीली दवाएं, टेबलेट, कैप्सूल व नशीले इंजेक्शन को चीनी व खाद के बोरों,सब्जियों, दूध के डिब्बों में व मैले-कुचैले गैलनों में भरकर बार्डर पर तैनात एसएसबी जवानों को चकमा देते हुए नेपाल भेज दिया जा रहा है।

दरअसल सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली गांव के पास बरामद की गई पांच बोरी उर्वरक का 12 दिन बाद भी पता नहीं चल रहा है। उर्वरक एसएसबी बीओपी हरदीडाली के जवानों ने बरामद किया था। एसएसबी के उप सेना नायक जीत लाल का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। जांच कर सत्यता का पता लगाया जाएगा। तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाएंगे। तो वहीं पड़ोसी देश नेपाल में भारतीय कंपनियों की दवाओं की बिक्री पर पूर्णतया प्रतिबंध है। ऐसे में कम लागत और अधिक मुनाफा देखते हुए रैपर बदलकर इस काम को अंजाम दिया जा रहा है।पिछले महीने खनुआ चौकी पुलिस ने जांच के लिए गत्ते में रखा संदिग्ध समान रोका था। जांच के बाद सभी सामान को छोड़ दिया गया। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने कहा कि नशीली दवाइयों की तस्करी पर हर हाल में अंकुश लगाया जाएगा। सीमावर्ती क्षेत्र के थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 21 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़