रोहतक और सोनीपत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पकड़ा भ्रूण लिंग जांच का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, मशीन सील

रोहतक। रोहतक और सोनीपत स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने हरियाणा से यूपी तक फैले भ्रूण लिंग जांच के जाल को तोड़ने में सफलता पाई है। यूपी के मेरठ में छापेमारी कर लिंग जांच कराने वालों का गिरोह पकड़ा। सभी पर केस दर्ज किया गया है। सोनीपत की टीम को जानकारी मिली कि हरियाणा की गर्भवती महिलाओं की मेरठ के ईव्ज चौराहा के पास प्रखर अल्ट्रासाउंड सेंटर पर लिंग जांच की जा रही है। ये बात रोहतक की स्वास्थ्य विभाग की टीम से साझा की गई।

बागपत जिले के गांव कानौली निवासी सुरेंद्र की दलाल के तौर पर नेटवर्क चलाने की पुष्टि हुई। रोहतक की टीम से शामिल डॉ. विकास सैनी ने बताया कि सुरेंद्र ने बताया कि इसको लेकर पहले मजबूत प्लान तैयार किया गया। जो सफल रहा। इस दौरान टीम में सोनीपत के पीसीपीएनडीटी अधिकारी डॉ. सुभाष गहलावत, डॉ. अनविता कौशिक, डॉ. दीपक कौशिक, रोहतक के पीसी पीएनडीटी अधिकारी डॉ. विकास सैनी, डॉ. विशाल व मेरठ के पीसी पीएनडीसी अधिकारी डॉ. प्रदीप गौतम शामिल रहे।

पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष गहलावत ने बताया कि मेरठ में भ्रूण लिंग जांच करने की सूचना के बाद सोनीपत और रोहतक की संयुक्त टीम का गठन किया गया था। कार्रवाई के बारे में मेरठ के डीएम दीपक मीणा को जानकारी दी गई। इसके बाद डीएम ने वहां के नगराधीश राहुल विश्वकर्मा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया। भ्रूण लिंग की जांच पकड़ने के लिए अल्ट्रासाउंड कराने के लिए महिला डिकॉय को तैयार किया गया।

महिला को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के गांव डोला निवासी दलाल सुरेंद्र के पास भेजा गया। जहां दोनों के बीच अल्ट्रासाउंड कराने के लिए 12 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। उसके बाद सुरेंद्र ने डिकॉय महिला को लेकर मेरठ के हापुड़ रोड ईव्ज चौराहे पर स्थित प्रखर अल्ट्रासाउंड केंद्र पहुंचा। वहां पर चिकित्सक ने बिना किसी कागजी कार्रवाई के महिला का अल्ट्रासाउंड किया और गर्भ में बेटा होना बताकर भेज दिया।

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने अल्ट्रासाउंड केंद्र में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने दलाल सुरेंद्र को पकड़ कर उसके पास से 6500 रुपये बरामद किए। साथ ही सोनोलॉजिस्ट डॉ. मनीषा रस्तोगी के पास से 5000 रुपये बरामद किए। बाकी 500 रुपये रिसेप्शनिस्ट शीतल व रूबी से बरामद किए गए। इस दौरान टीम ने कागजी कार्रवाई करते हुए दो अल्ट्रासाउंड मशीनों को सील कर दिया। इसके बाद चारों आरोपियों को मेरठ के सिविल लाइन थाना पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सोनीपत सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने कहा कि मेरठ में सोनीपत और रोहतक की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़ किया है। टीम ने दलाल समेत चार आरोपियों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

  • Related Posts

    नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

    अमृतसर (पंजाब)। नशा मुक्ति केंद्रों में दवाओं का खेल सामने आया है। 4 रुपये की गोली 250 तक में बेचने की जानकारी मिली है। सूचना पर आयकर विभाग ने अमृतसर…

    दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

    मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)। दवा दुकानों पर औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। केल्हारी और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आया। कई स्टोर पर पंजीकृत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

    • By Desk
    • October 29, 2026
    • 2 views
    नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

    दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

    • By Desk
    • October 29, 2026
    • 1 views
    दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

    ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

    • By Desk
    • October 29, 2026
    • 3 views
    ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

    मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

    • By Desk
    • October 29, 2026
    • 3 views
    मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

    कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

    • By Desk
    • October 29, 2026
    • 2 views
    कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

    दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

    • By Desk
    • October 28, 2026
    • 13 views
    दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC