लापरवाही की हद पार, गर्भाशय के ऑपरेशन में काट दी पेशाब की नली

Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) से डॉक्टर की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आ रहा है। यहां एक महिला के गर्भाशय के ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने उसकी पेशाब की नली ही काट डाली। जिससे महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। हालत बिगड़ने के बाद महिला को दूसरे अस्पताल में ले जाने की सलाह दी गई। आनन-फानन में महिला को समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

ये है पूरा मामला (Muzaffarpur)

पीड़िता समस्तीपुर जिले के भागवतपुर मुसरीघरारी की रहने वाली है। उसके पति का नाम दीपक सहनी है। तीन महीने पहले महिला को पेट में दर्द की शिकायत हुई। इस दौरान एक झोलाछाप डॉक्टर के पास महिला के इलाज के लिए उसका पति पहुंचा। डॉक्टर ने सलाह दी कि महिला के गर्भाशय का ऑपरेशन करना होगा। बिना ऑपरेशन के ना तो दर्द में आराम मिलेगा और ना बीमारी ठीक होगी। डॉक्टर की बात सुनकर परिजन ऑपरेशन करवाने के लिए तैयार हो गए। ऑपरेशन के बाद महिला की स्थिति बिगड़ती देखकर उसके परिजन उग्र हो गए और अस्पताल कर्मी और डॉक्टरों को बुरा भला कहने लगे। जिस पर डॉक्टरों ने मरीज महिला को बाहर दिखाने की सलाह दी और कहा कि जो तत्काल खर्चा लगेगा वह हम लोग व्यवस्था करवा देंगे।

ये भी पढ़ें- पैदा होते ही मां से लिपट गया नवजात

परिजन पीड़िता को लेकर समस्तीपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में पहुंचे। वहां उसे भर्ती करवाया गया। जांच में पता चला कि महिला की पेशाब की नली ही काट दी गई है। जब खर्चे की बारी आयी तो छोलाछाप डॉक्टर बात से मुकर गया और पीछा छुड़वाने लगा।

डॉक्टर सहित सारे स्टॉफ फरार 

डॉक्टर के मुकरने पर परिजनों ने 27 मार्च को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के बाद जब पुलिस की टीम नर्सिंग होम पहुंची तो वहां ताला लटका हुआ था। डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ फरार मिले। वहीं सिविल सर्जन  यूसी शर्मा ने इस मामले पर कहा कि उन्हें शिकायत मिली है। इस मामले की गंभीरता को देख कर जांच के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही क्षेत्र में चल रहे अवैध नर्सिंग होम के खिलाफ भी टीम को कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।  लोगों को भी इस प्रकार के नर्सिंग होम से सावधान रहने की अपील की है।

 

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 2 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 2 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 2 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 2 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक