पैदा होते ही मां से लिपट गया नवजात

Mother Son Viral Video: मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया में सबसे अहम और प्यारा होता है। मां अपने गर्भ में 9 महीने तक बच्चे को रखती है फिर जन्म देती है। इस दौरान मां को कितनी दुख और तकलीफ से गुजरना होता है। 9 महीने तक मां की बॉडी में कई तरह के बदलाव होते हैं तब जाकर बच्चा दुनिया में आता है। इस दौरान मां को एक भंयकर दर्द का सामना करना पड़ता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों मां और  बच्चे का एक वीडियो (Mother Son Viral Video) तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चा जन्म लेने के तुरंत बाद ही अपनी मां को चिपक जाता है और छोड़ने के लिए तैयार नहीं होता है।

22 सेकंड के वीडियो ने दिल छू लिया (Mother Son Viral Video)

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही डॉक्टर्स बच्चे को उसकी मां के पास ले जाते हैं वैसे ही बच्चा अपनी मां के चेहरे से लिपट जाता है। बच्चा अपनी मां से इस तरह से चिपक जाता है कि डॉक्टर्स उसे चाहकर भी अलग नहीं कर पाते हैं। मां अपने बच्चे को इस तरह से देखकर मां की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़ते हैं। महज 22 सेकंड के इस वीडियो ने हर किसी का दिल जीत लिया है।

https://twitter.com/PediatriaOggi/status/1212110422733721607?s=20

https://twitter.com/PediatriaOggi/status/1212110422733721607?s=20

जन्म लेने के तुरंत बाद का वीडियो 

अक्सर भारत में बच्चे का जन्म होने के बाद उसको साफ किया जाता है।  बच्चे को साफ के बाद उसे घरवालों को दिया जाता है। अंत में उसे मां के पास लाया जाता है. लेकिन विदेशों में ऐसा नहीं होता। वहां जन्म के तुरंत बाद सबसे पहले बच्चे और मां का स्किन टू स्किन स्पर्श करवाया जाता है। ऐसा कहते हैं कि ऐसा करने से दोनों का संबंध मजबूत होता है। डिलीवरी के तुरंत बाद इस बच्चे को भी मां के पास लाया गया था। जैसे ही डॉक्टर्स बच्चे को मां के पास ले गए। बच्चा मां के चेहरे से चिपक गया। इस वीडियो को अब तक हजारों बार देखा जा चुका है।

ये भी पढ़ें- हैदराबाद में निर्मित कैंसर की दवा में मिला जानलेवा बैक्टीरिया

 

 

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 2 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक