लुधियाना में नशीली गोलियों, कैप्सूल और शराब के साथ दो लोग गिरफ्तार

Ludhiana: पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाही करनी शुरु कर दी है। इसी क्रम में लुधियाना (Ludhiana) में 24 घंटों के अंदर अलग-अलग स्थानों पर तलाशी करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास पुलिस ने 26 हजार नशीली गोलियां, कैप्सूल और अवैध शराब बरामद की है।

 21 हजार नशीली गोलियां तथा 4490 कैप्सूल बरामद (Ludhiana)

स्कूटर पर नशीली दवाओं की तस्करी करते हुए थाना सदर पुलिस ने एक व्यक्ति  को गिरफ्तार किया है। तस्कर के पास से पुलिस को 21 हजार नशीली गोलियां, 500 ग्राम सुलफा  और 4490 कैप्सूल बरामद हुए हैं। इस मामले को लेकर एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि उसकी पहचान धांधरां रोड की सरपंच कालोनी सेहरा पैलेस के पास रहने वाले रणजीत सिंह के रूप में हुई।

H3N2 Influenza: स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया इन्‍फ्लुएंजा से कब मिलेगी मुक्ति

https://medicarenews.in/news/35860

गुरुवार की शाम पुलिस की टीम तलाशी करते हुए गांव ललतों कलां पहुंची थी। पुलिस को देख कर सामने से स्कूटर पर आ रहे उक्त व्यक्ति ने घबरा कर पीछे की और मुड़ने की कोशिश की। शक के आधार पर उसे पकड़ कर जब उसके स्कूटर पर रखे सामान की जांच की गई तो उसमें से उक्त नशीली दवाएं बरामद हुईं। व्यक्ति की पहचान बूटा राम पुत्र नत्थू राम निवासी वार्ड नंबर 17 अमरपुरा मोहल्ला अहमदगढ़ हाल आबाद गांव खेड़ा जिला लुधियाना के तौर पर हुई है।

शराब बेचते हुए तस्कर गिरफ्तार 

थाना जमालपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर साईं इंक्लेव इलाके में दबिश देकर शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के कब्जे से 32 बोतल शराब बरामद हुई। एएसआई साधू सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान मुंडियां कलां के राम नगर गली नंबर 13 निवासी हरिंदर सिंह के रूप में हुई। आरोपित वहां एक खाली प्लाट में बैठ कर शराब बेच रहा था।

इस मामले में सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जायेगी।

 

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 8 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 12 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक