H3N2 Influenza: स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया इन्‍फ्लुएंजा से कब मिलेगी मुक्ति

H3N2 Influenza: इन दिनों देश में H3N2 Influenza वायरस ने देश में तबाही मचाना शुरु कर दी है। इस वायरस के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है। केरल, हरियाणा और पंजाब में तेजी से इन्फ्लुएंजा वायरस फैलता जा रहा है। अब इस वायरस के कहर ने लोगों को डराना शुरु कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने तमाम राज्यों की स्थिति पर अपनी नजर बनाई हुई है। इसको लेकर आईसीएमआर ने एडवाइजरी जारी की है।

तेजी से फैल रहा है H3N2 Influenza वायरस 

देश में अब तक इन्फ्लुएंजा के 100 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से कुछ H1N1 के मामले हैं। अभी इन दो तरह के इन्फ्लुएंजा वायरस के बारे में ही पता लगा है। इस बारे में केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से अहम जानकारी दी गई है। उसने बताया है कि देश के तमाम राज्‍यों में मॉनिटरिंग और ट्रैकिंग की जा रही है। आईडीएसपी नेटवर्क के जरिये रियल टाइम बेसिस पर ऐसा किया जा रहा है।

मार्च के अंत तक इन्फ्लुएंजा में गिरावट

सीजनल इन्‍फ्लुएंजा के H3N2 सबटाइप के मामलों पर नजर है। ‘इन्फ्लुएंजा ए’ का सबटाइप ‘एच3एन2’ है।  इस संबंध में आईसीएमआर ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें बताया गया है कि लोग इन्‍फ्लुएंजा से बचने के लिए किस तरह के एहतियात बरते। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रलाय का कहना है कि मार्च के अंत तक इन्‍फ्लुएंजा में गिरावट आने की उम्‍मीद है।

इन्फ्फुएंजा के लक्षण 

सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार, गले में दर्द की समस्या इसके प्रमुख लक्षण हैं। यह वायरस शरीर को बीमारियों से बचाने वाले वाइट ब्लड सेल्स (WBC) को कम करता है।  डॉक्टरों का कहना है कि H3N2 वायरस के कारण आने वाला बुखार ठीक होने में 5-7 दिन का समय लगता है। खांसी जाने में 3-4 हफ्तों का वक्त लग जाता है। इसमें पैरासिटामोल ली जा सकती है।

महाराष्ट्र में सरकारी अस्पतालों में दवाई खरीदने के लिए बनेगा प्राधिकरण

https://medicarenews.in/news/35857

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 8 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 9 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 8 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 12 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक