लॉकडाउन के बीच कोडिनयुक्त कफ सिरप ले जाता युवक गिरफ्तार

सहरसा। लॉकडाउन के दौरान अवैध रूप से बिक्री के लिए ले जाए जा रहे दो सौ कोडिनयुक्त कफ सिरप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। उसका एक साथी भागने में सफल हो गया। इस बारे सदर थाना में औषधि निरीक्षक जितेन्द्र कुमार के बयान पर दो पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। गुप्त सूचना के आधार पर औषधि निरीक्षक जितेन्द्र कुमार ने सदर थानाध्यक्ष आरके सिंह सहित पुलिस बलों के साथ शहर के सर्वा ढाला के पास घेराबंदी कर वाहन चेकिंग शुरू की। इसी बीच झपड़ा टोला की ओर से आ रहे बाइक सवार दो आदमियों को पुलिस ने जैसे ही उसे रूकने का इशारा किया तो बाइक सवार भागने लगे। इसी बीच बाइक पर पीछे बैठा युवक उतर कर भाग गया और पुलिस ने बाइक चालक को पकड़ लिया। बाइक पर रखे बोरा की तलाशी ली गयी तो उसमें से 200 पीस कोडिनयुक्त कफ सिरप मिला। पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने अपना नाम लालो कुमार, पिता रामशरण पौद्दार, गोरियारी, वार्ड नंबर 10 सलखुआ, सहरसा का रहनेवाला बताया तथा भागने वाले युवक का नाम रंजीत कुमार घर सिमरीबख्तियारपुर बताया है। औषधि निरीक्षक ने सदर थाना में दर्ज प्राथमिकी में बताया कि पंचगछिया से कफ सिरप सहरसा बाजार में बेचने के लिए आ रहा था।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 2 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 2 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 2 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक