वायु प्रदूषण ने घटा दी भारतीयों की उम्र

नई दिल्ली। देशभर में वायु प्रदूषण की समस्या तेजी से बढ़ रही है। यह न सिर्फ हमारी सेहत पर असर डाल रहा है बल्कि हमारी उम्र को भी कम कर रहा है। वैज्ञानिकों ने एक अध्ययन में इस बात का खुलासा किया है कि हवा में घुल चुके प्रदूषण से औसत भारतीय की उम्र डेढ़ साल तक कम हो गई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि हवा की बेहतर गुणवत्ता से दुनियाभर में मनुष्य की उम्र बढ़ सकती है। यह पहली बार है जब वायु प्रदूषण और जीवन अवधि पर डेटा का एक साथ अध्ययन किया गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसमें वैश्विक अंतर कैसे इंसान की लाइफ एक्सपेक्टेंसी पर असर डालता है।
अमेरिका के ऑस्टिन में टेक्सस यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने वायुमंडल में पाए जाने वाले पीएम 2.5 कण से वायु प्रदूषण का अध्ययन किया। ये सूक्ष्म कण फेफड़ों में प्रवेश कर सकते हैं और इससे दिल का दौरा पडऩे, स्ट्रोक, श्वसन संबंधी बीमारियां और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होने का खतरा रहता है। पीएम 2.5 प्रदूषण बिजली संयंत्रों, कारों और ट्रकों, आग, खेती और औद्योगिक उत्सर्जन से होता है। शोधकर्ताओं ने ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज स्टडी के डेटा का इस्तेमाल कर पीएम 2.5 कण से वायु प्रदूषण का 185 देशों में क्या असर पड़ता है, इस बारे में जांच की। इसके बाद हर देश में वायु प्रदूषण का वहां रहने वालों नागरिकों के अनुमानित जीवनकाल पर क्या असर पड़ता है, इस बारे में जांच की। शोधकर्ताओं का यह भी कहना है कि वायु गुणवत्ता के लिहाज से अगर पीएम 2.5 के स्तर को 10 माइक्रोग्राम प्रति वर्ग घन मीटर रखा जाए तो दुनिया की औसत आयु 0.59 वर्ष बढ़ सकती है।

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 34 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन