सावधान ! जरा-सी शराब भी ले लेगी जान

मुंबई। अगर आप शराब पीने के शौकीन हैं तो सावधान हो जाएं। भले ही आप ओकेजऩल ड्रिंकर हों, कभी-कभी पीते हों या फिर बहुत कम पीते हों, लेकिन शराब का एक पैग भी आपकी जान ले सकता है। 195 देशों में शराब पीने पर की गई एक स्टडी में खुलासा हुआ है कि हर साल इसकी वजह से 2.8 मिलियन करीब 28 लाख मौतें होती हैं। वॉशिंगटन के सिएटल स्थित द इंस्टिट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स ऐंड इवैल्यूएशन में शोधकर्ता मेक्स ग्रिसवोल्ड के अनुसार शराब की कोई भी मात्रा सुरक्षित नहीं होती। गौरतलब है कि हाल ही में एक रिसर्च में दावा किया गया था कि एक सीमित मात्रा में शराब का सेवन करने से दिल की बीमारियां कम हो जाती हैं, लेकिन इस नई स्टडी में दावा किया गया है कि जऱा-सी शराब भी सेहत के लिए सही नहीं है। ग्रिसवोल्ड ने कहा कि शराब के सेवन से जुड़़ी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रोजाना उसी मात्रा में बढ़ती हैं, जितनी मात्रा में शराब का सेवन किया जाता है।
स्टडी के अनुसार, जो लोग दिन में दो ड्रिंक्स लेते हैं, उनमें बीमारियों का खतरा 7 पर्सेंट बढ़ जाता है, वहीं जो लोग दिन में 5 ड्रिंक्स लेते हैं उनमें गंभीर बीमारियों का खतरा 37 पर्सेंट तक बढ़ जाता है। कुल मिलाकर, 2016 में होने प्रीमच्योर डेथ और अन्य बीमारियों से होने वाली मौतों का एक कारण ड्रिंकिंग भी था। इस रिसर्च में सामने आया कि शराब की वजह से हर साल 2 पर्सेंट महिलाओं और 6.8 पर्सेंट पुरुषों की मौत हुई है। वैसे तो मौतों के लिए कई फैक्टर जिम्मेदार हैं, जिनमें हाई ब्लड प्रेशर, धूम्रपान, जन्म के समय कम वजन होना, प्रीमच्योर डिलिवरी, मोटापा, हाई शुगर लेवल और प्रदूषण शामिल हैं, लेकिन ड्रिंकिंग सबसे ज़्यादा होने वाली मौतों के लिए जिम्मेदार मिला। स्टडी के अनुसार, पुरुषों में 12 पर्सेंट मौत शराब के सेवन से ही होती है।

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 34 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन