वायु प्रदूषण से बढ़ रहा है कैंसर और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा, महिलाओं में अधिक जोखिम

वायु प्रदूषण इस समय की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है। सबसे ज्यादा समस्या दिल्ली में देखने को मिल रही है। दिल्ली और दिल्ली एनसीआर के लोग इस वक्त वायु प्रदूषण की समस्या से जूझ रहे हैं। इस प्रदूषण के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। जहरीली धुंध की वजह से सांस लेने में इतनी परेशानी हो रही है कि मरीजों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है।

वायु प्रदूषण का प्रभाव दिल और दिमाग पर भी 

स्मॉग को लेकर डॉक्टर ने लोगों को बचने की सलाह दी है। साथ ही अलर्ट रहने के लिए कहा है। AIIMS के न्यूरो सर्जन विपुल गुप्ता ने कहा कि वायु प्रदूषण की वजह से फेफड़ों पर ही नही प्रभाव पड़ता बल्कि दिल और दिमाग पर भी इसका गहरा असर पड़ता है, जिस कारण हार्ट अटैक और ब्रेन हेमरेज जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इससे बचाव करने के लिए डॉ विपुल गुप्ता ने एयर प्यूरीफायर और मास्क का उपयोग करने को कहा है । साथ ही डॉक्टर विपुल ने ये भी बताया के प्रदूषण हमारी बॉडी में एक कण के रूप में एंटर करता है। यह खून में मिल कर ब्लड प्रेशर और ब्लॉकेज की संभावना को बढ़ाता है। उन्होंने ने पहले से बीमार लोगों को पूल्यूशन के ज्यादा संपर्क में आने से बचने को कहा है।

महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा

वायु प्रदूषण फेफड़े के कैंसर, गले के कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर का बड़ा कारण बन सकता है। वायु प्रदूषण के कण कोशिकाओं में डीएनए को नुकसान पहुंचाते हैं, इससे इंफ्लामेशन और कैंसर का जोखिम हो सकता है। ब्रेस्ट कैंसर की घटनाओं में सबसे अधिक वृद्धि उन महिलाओं में रिपोर्ट की गई, जिनका पार्टिकुलेट मैटर स्तर (पीएम 2.5) से संपर्क अधिक था। मोटर वाहन से निकलने वाले धुंआ, तेल-कोयला जलाने या लकड़ी के धुआं आदि में पीएम 2.5 अधिक होता है।

ये भी पढ़ें- FSSAI ने ई-कॉम व्यवसायों से संबंधित lcnsg और reg मानदंडों को फिर से चालू किया

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 25 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी