शुगर और डायबिटीज समेत 156 दवाओं की कीमतों में संसोधन

NPPA: राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) ने शुगर और डायबिटीज समेत 156 दवाओं की खुदरा कीमत में संसोधन किया है।  अथॉरिटी के द्वारा 75 फॉर्मूलेशन के खुदरा मूल्य निर्धारित किए हैं, जबकि 81 अनुसूचित योगों के अधिकतम कीमत में संशोधन किया गया है। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण की 109वीं बैठक के फैसले के आधार पर दवाओं की 2013 के तहत कीमतें तय की हैं।

कैंसर, डायबिटीज समेत इन बीमारियों की दवाओं की कीमत तय (NPPA)

जिन दवाओं के खुदरा मूल्य तय किए गए हैं, उनमें कैंसर, टाइप 2 डायबिटीज, हार्ट अटैक और स्ट्रोक को रोकने में इस्तेमाल होने वाली दवा सहित दमा, सर्दी जुकाम व बैक्टीरियल इन्फेक्शन की दवाएं शामिल हैं। इसके अलावा जिन दवाओं के अधिकतम मूल्य में संशोधन हुआ है, उनमें एंटी रेबीज वैक्सीन, न्यूट्रोपेनिया स्तर के उपचार, आईयूडी, एनीमिया और पीडीए के इलाज में इस्तेमाल दवाएं शामिल हैं।

दवाओं की कीमत कुछ इस प्रकार-

डपाग्लिफ्लोजिन सीटाग्लिप्टिन और मेटाफॉर्मिन हाइड्रोक्लोराइड (एक्सटेंडेड रिलीज टैबलेट) की एक टैबलेट की कीमत 27.75 रुपये तय की है। इसी तरह से हाई बीपी को कम करने वाली दवा टेल्मिसर्टन और बिसोप्रोलोल फ्यूमरेट की एक टैबलेट की कीमत 10.92 रुपये तय की गई है। मिर्गी और न्यूट्रोपेनिया के इलाज के लिए एक समेत 80 अनुसूचित फॉर्मूलेशन (एनएलईएम 2022) के अधिकतम मूल्य को भी संशोधित किया है। सोडियम वैल्प्रोएट की एक गोली (200 एमजी) की अधिकतम कीमत 3.20 रुपये तय की गई है। इसी तरह फिल्ग्रास्टिम इंजेक्शन (एक शीशी) की अधिकतम कीमत 1,034.51 रुपये, स्टेरॉयड हाइड्रोकार्टिसोन (20 एमजी) की एक गोली की कीमत 13.28 रुपये तय की गई है। ब्रेस्ट कैंसर के उपचार में इस्तेमाल होने वाली मैसर्ज हैट्रो, बायोफार्मा लिमिटेड की ट्रास्टुज़ुमैब 150 एमजी दवा का खुदरा मूल्य 15522.32 रुपए प्रति एमएल तय किया गया है।

ये भी पढ़े- हिमाचल प्रदेश में Bulk Drug Park के लिए 225 करोड़ रुपए की पहली किस्त मिली

https://medicarenews.in/news/35767

जो दवाएं मूल्य नियंत्रण के तहत नहीं आती हैं, उसके निर्माताओं को सालाना 10 प्रतिशत खुदरा मूल्य बढ़ाने की अनुमति है। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने नोटिफिकेशन में कहा है कि दवा बनाने वाली कंपनियां सरकार की ओर से तय की गई इसी कीमत पर अपनी दवाओं को बेचेंगी।

Related Posts

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

ICMR केलांग में बनाएगी हाई-एल्टीट्यूड मेडिसिन रिसर्च सेंटर; जे.पी. नड्डा ने 12 अक्टूबर को रखी आधारशिला।

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन