महिलाएं सावधान, ब्रांडेड के नाम पर नकली कॉस्मेटिक सामान बेचने वालों पर पुलिस की रेड

Fake cosmetic: अधिकांश महिलाओं को मेकअप का शौक होता है। इसलिए अपनी स्कीन का ख्याल रखते हुए ब्रांडेड कॉस्मेटिक सामान खरीदती हैं। लेकिन आजकल ब्रांडेड के नाम पर धड़ल्ले से नकली कॉस्मेटिक प्रोडेक्ट्स बाजार में बिक रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के झांसी से सामने आया है। यहां बाजारों में बड़े पैमाने पर ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली कॉस्मेटिक (Fake cosmetic) के उत्पाद लोगों को बेचे जा रहे हैं। मऊरानीपुर तहसील में भारी पुलिस बल के साथ लखनऊ की टीम ने तीन दुकानों में छापा मारकर भारी मात्रा में ब्रांडेड कंपनियों के कॉस्मेटिक के नकली उत्पाद बरामद किए हैं।

तीन दुकानों पर छापा (Fake cosmetic)

मऊरानीपुर की तीन दुकानें  कृष्णा जनरल स्टोर, रामा जनरल स्टोर, पंकज जनरल स्टोर पर लखनऊ और मुंबई से आयी हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ छापा मारा। इन दुकानों से भारी मात्रा में नकली कॉस्मेटिक के प्रोडेक्ट बरामद किए हैं।

लैकमे कंपनी के नकली उत्पाद 

हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधि नयनतारा ने इस मामले के बारें में बताया कि झांसी जिले के मऊरानीपुर कस्बे से कई महीनों से यह सूचना मिल रही थी कि कस्बे की कई दुकानों में बड़े पैमाने पर खुलेआम ब्रांडेड कंपनियों के कॉस्मेटिक के आइटम बेचे जा रहे हैं जो मेकअप के शौकीन लोगों की स्किन के लिए काफी हानिकारक साबित हो रहे हैं। ब्रांडेड कंपनियों के नकली मेकअप के उत्पाद को चेहरे और शरीर पर लगाकर लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। पुलिस बल के साथ सटीक सूचना के आधार पर टीम ने तीन दुकानों को ढेर कर उसकी तलाशी लिए तो भारी मात्रा में लैकमे कंपनी के उत्पाद बरामद हुए है।

पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि तीनों दुकानदारों के खिलाफ ब्रांडेड के नाम पर नकली उत्पाद बेचने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 26 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी