शुभ घड़ी में बच्चा पैदा कराने का पैकेज दे रहे निजी अस्पताल

जयपुर। अब बच्चे का जन्म भी शुभ घड़ी में करवाए जाने का चलन बढ़ रहा है। जयपुर के अस्पतालों में शुभ घड़ी में डिलीवरी के लिए स्पेशल पैकेज भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस खास सुविधा के लिए गर्भवती महिला और उसकी फैमिली जितने उत्साहित नजर आते हैं, उन्हें ये सुविधा मुहैया कराने के लिए उतने ही आश्वस्त अस्पताल प्रबंधन नजर आते हैं। अस्पताल में इसके लिए 20 हजार रुपये तक एक्स्ट्रा चार्ज वसूला जाता है। मनचाहे समय पर डिलीवरी के लिए डॉक्टर से परामर्श के बाद पहले से ही ऑपरेशन थियेटर (ओटी) की बुकिंग करवा ली जाती है। इसके लिए इन दिनों स्पेशल पैकेज का ट्रेंड चलन में है। एक अस्पताल की चिकित्सक डॉ. कमला माथुर ने बताया कि जब दंपती शुभ मुहूर्त में डिलीवरी की बात करते हैं तो पहले गर्भवती महिला का चेकअप किया जाता है। मेडिकली ऐसा संभव हो सकता है तब दंपती के बताये समय के लिए ओटी बुक कराया जाता है। एक अन्य अस्पताल के मार्केटिंग हेड धीरेंद्र सिंह बताते हैं कि शुभ घड़ी में बच्चे का जन्म चाहने वाले दंपती के लिए हम खास पैकेज उपलब्ध कराते हैं। इस पैकेज के चार्जेंज सामान्य डिलीवरी से 25 से 30 प्रतिशत तक अधिक होते हैं। कई अस्पताल इस सुविधा के लिए 20 हजार रुपये तक एक्स्ट्रा चार्ज वसूलते हैं।

Related Posts

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

बदायूं (यूपी)। अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल को सील कर दिया गया है। निजी अस्पताल में प्रसूता और उसके शिशु की मौत हो…

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

नई दिल्ली। Weight Loss दवा की 22 शीशियां वापस मंगाई गई हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों? एक कंपाउंडिंग फार्मेसी ने अमेरिका से टिरजेपेटाइड इंजेक्शन की 22 शीशियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 6 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 7 views
Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 6 views
उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 5 views
सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 5 views
पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 11 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी