औरंगाबाद (महाराष्ट्र)। सरकारी अस्पताल में एक डॉक्टर के बिना कपड़ों के (न्यूड) घूमते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया गया है कि यह वीडियो कुछ दिन पहले महाराष्ट्र्र के एक हॉस्पिटल में बनाया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर परिसर में बिना कपड़ों के इधर-उधर घूम रहा है। बताया गया है कि महाराष्ट्र के आला अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

नशे का आदी बताया जा रहा डॉक्टर

सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि यह वीडियो छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) जिले का है। यहां के बिडकिन ग्रामीण सरकारी अस्पताल में पदस्थ 45 वर्षीय डॉक्टर नशे का आदी है। जब वह अस्पताल में बिना कपड़ों के घूम रहा था, तब वो नशे में धुत था।

आरोपी डॉक्टर पर होगी कार्रवाई

औरंगाबाद में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रमुख सिविल सर्जन डॉ. दयानंद मोतीपावले ने कहा है कि इस मामले की जांच करवाई जा रही है। अगर डॉक्टर दोषी पाया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।