सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजना में पेंच

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आम बजट में देश के 50 करोड़ गरीबों को पांच लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा देने की घोषणा की है। हालांकि इससे कुल आबादी के एक बड़े वंचित तबके को आधुनिक चिकित्सा सुविधा का फायदा मिलेगा। लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सकों और सर्जनों की भारी कमी के चलते इस बीमा की सफलता पर संदेह गहरा रहा है। वर्तमान में देश की गरीब आबादी के 0.5 फीसदी यानी 25 लाख मरीजों के अनुपात में विशेषज्ञ चिकित्सकों की संख्या बेहद कम है। बता दें कि देश में एमबीबीएस की 65 हजार और पीजी की मात्र 25 हजार सीटें हैं। सबसे खराब स्थिति डायबिटीज के विशेषज्ञ डॉक्टरों की है।

एक तरफ तो देश डायबिटीज के मामले में दुनिया की राजधानी बन रहा है वहीं दूसरी ओर इस बीमारी का इलाज करने वाले इंडोक्रिनोलॉजिस्ट की संख्या जरूरत से 42 गुना कम है। विशेषज्ञों के अतिरिक्त जनरल सर्जन भी सिर्फ 18 हजार हैं, जबकि जरूरत एक लाख सर्जन की है। गौरतलब है कि कॉलेज ऑफ फीजिशियन एंड सर्जन कोर्स से एमबीबीएस के बाद स्पेशलाइजेशन का विकल्प मिलता है। यह दो साल वर्ष का डिप्लोमा कोर्स होता है। गुजरात और महाराष्ट्र में यह कोर्स चल रहा है। दूसरे राज्यों में इसे शुरू करने पर विचार चल रहा है। इस कोर्स से देश में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी दूर करने में मदद मिलेगी।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 20 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी