सस्ती दवा बेचने में नहीं दिखाई रुचि 

नई दिल्ली। आमजन को एमआरपी की तुलना में 40 से 70 फीसदी तक सस्ती दवाएं बेचने के लिए अमृत स्टोर खोलने में कई राज्य सरकारों ने रुचि नहीं दिखाई। अब स्वास्थ्य मंत्रालय ने निजी क्षेत्र को अमृत स्टोर से जोडऩे का फैसला किया है। सरकारी अस्पतालों के स्टोर की तुलना में निजी क्षेत्र के अमृत स्टोर पर दवा 25 फीसदी तक महंगी रहेगी। यानी आम आदमी को मिलने वाले लाभ में 25 फीसदी तक कटौती होगी। हालांकि, सामान्य दुकानों की तुलना में यह स्टोर सस्ते रहेंगे। निजी दुकानदारों का प्रॉफिट मार्जिन सरकार ही तय करेगी। स्वास्थ्य मंत्रालय का सार्वजनिक उपक्रम हिंदुस्तान लेटेक्स लिमिटेड (एचएलएल) थोक में दवा और इम्प्लांट खरीदकर निजी दुकानों को सप्लाई करेगा। एचएलएल बोर्ड ने यह प्रस्ताव मंजूर कर लिया है। हालांकि, यह सुविधा सिर्फ उन्हीं दुकानदारों को मिलेगी, जो सिर्फ एचएलएल से मिला सामान ही बेचने पर सहमत होंगे। निजी क्षेत्र की मदद से सस्ती दवाएं बेचने के लिए फरवरी, 2019 में टेंडर जारी होंगे। मौजूदा दुकानदार या केमिस्ट की दुकान शुरू करने के इच्छुक लोग इस योजना में शामिल हो सकते हैं।
देशभर के 148 अमृत स्टोर से अभी तक एक करोड़ सात लाख 50 हजार मरीज दवा ले चुके हैं। 1,017 करोड़ एमआरपी की दवाएं 475 करोड़ रुपए में बेची गईं। यानी मरीजों को 542 करोड़ रुपए की बचत हुई। कैंसर की दवा अरिनोटिकन का एमआरपी 4239 रुपए है, लेकिन अमृत स्टोर पर वह 1090 रुपए में मिलती है। 36 हजार एमआरपी वाली रिट्ऑक्सिमैब सिर्फ 18 हजार रुपए में मिलती है।

Related Posts

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

नवी मुंबई। अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए हैं। ये आयुर्वेदिक उत्पादों की बिक्री का ढोंग करने वाली पोंजी योजना चला रहे थे। अर्थवर्धन हेल्थ एंड वेल्थ…

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़ हुआ है। इससे पहले प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का मामला भी सामने आया था। अब बिना वैध लाइसेंस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 10 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 9 views
लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 9 views
नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 13 views
गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 12 views
ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 20 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी