साल्ट के हिसाब से तय हों दवा के दाम

मोहाली (पंजाब)। सूबे के सेहत व परिवार भलाई मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने केंद्र सरकार को सुझाव दिया है कि मरीजों को सस्ती दवाइयां मुहैया करवाने के लिए कंपनी के ब्रांड के बजाए दवाई के साल्ट के अनुसार दाम तय किए जाने चाहिए। फेज-एक स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में उपभोक्ता संरक्षण मंच की तरफ से खुराक व नागरिक आपूर्ति विभाग के सहयोग से करवाए गए ग्राहक जागरूकता समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री सिद्धू ने कहा कि केंद्र सरकार के रसायन व खाद मंत्रालय के अधीन आती राष्ट्रीय दवा मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) भारत में दवाइयों के दाम तय करती है लेकिन अफसोस की बात है कि प्राधिकरण की तरफ से मूल्य निर्धारण में कोई नियंत्रण नहीं है। दवा का मूल्य निर्माता कंपनी व व्यापारी तय करके लोगों पर डाल देते हैं।
उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार केंद्र को साल्ट के मूल्य निर्धारित करने के लिए जोर डाल रही है। इस संबंध में उन्होंने कुछ दिन पहले दिल्ली में एनपीपीए के सीनियर अधिकारियों से मीटिंग की है। समागम में सेहत मंत्री के राजनीतिक सचिव हरकेश चंद शर्मा मछली कलां, जिला सेहत अफसर डॉ. सुभाष, जल आपूति व स्वच्छता एक्सईएन अनिल कुमार, पार्षद एनपीएस सिद्धू, पार्षद कुलजीत बेदी, बीबी मैनी, गुरमीत कौर, संस्था के प्रधान इंजीनियर पीएस विरदी, संरक्षक जेएस अरोड़ा, महासचिव पीके कपूर, खजानची गुरचरण सिंह, उपप्रधान एसएस गरेवाल व केएस भिंडर, वरिष्ठ उपप्रधान एमएम चोपड़ा, कानूनी सलाहकार टीपीएस वालिया, गुरुद्वारा साहिब के प्रधान बिक्रमजीत सिंह, चंडीगढ़ अवेयरनेस ग्रुप के सुरिंदर कुमार, स्टेज सचिव जसवंत शर्मा, बलविंदर सिंह, एसएस लखोवाल व रविंदर सिंह सैनी हाजिर थे।

Related Posts

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

मुंबई (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने सतारा में एक प्रतिष्ठान का निरीक्षण करने के बाद यह भंडार जब्त…

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

गया (बिहार)। लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई है। औषधि विभाग की टीम ने प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मगध हार्ट एंड चाइल्ड केयर क्लीनिक में दबिश दी। यहां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 5 views
एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 5 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 5 views
प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 15 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 15 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 16 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती